‘वुहान कोरोना व्हायरस’ को काबू करने में चीन से हुई गलती – अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तैपेई/बीजिंग – चीन में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ का फैलाव काफी डरावने गति से हो रहा है और ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय चीन के विरोध में नाराजगी का स्वर लगा रहा है| पिछले कुछ हफ्तों से जागतिक स्तर के विशेषज्ञ और वैद्यकिय गुट चीन ने इस बिमारी के रोकथाम के लिए उठाए कदमों को लेकर नाराजगी जता रहे थे| अब चीन का पडोसी देश तैवान ने भी चीन के विरोध में आवाज उठाया है और इंडोनेशिया ने इस स्थिति के कारण बडा आर्थिक नुकसान होने का डर व्यक्त किया है|

‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी दुनिया के अलग अलग देशों में तेजी से फैल रही है| फिलहाल २५ से भी अधिक देशों में यह बिमारी फैल चुकी है और इस बिमारी ने २८ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लने की जानकारी दी जा रही है| चीन देशांतर्गत मरीजों की जानकारी उचित प्रकार से साझा नही कर रहा है, यह आलोचना भी हो रही है| साथ ही तैवान ने भी अपने चीन सही तरिके से इस बिमारी से संबंधित जानकारी वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन को प्रदान ना करने का आरोप रखा है|

चीन यह वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन का सदस्य देश है और तैवान को सदस्यता प्रदान नही की गई है| इस वजह से तैवान की जानकारी चीन के जरिए ही रखी जाती है| फिलहाल तैवान में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के ११ मरीज देखें गए है| पर, चीन ने वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन को जानकारी प्रदान करते समय तैवान में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के १३ मरीज होने की बात कही है| इस बारे में तैवान ने स्वास्थ्य संगठन के सामने भी नाराजगी व्यक्त की है| वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन भी हमारा जिक्र गलत कर रहा है’, ऐसी नाराजगी तैवान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जोआन ओउ ने व्यक्त की है|

चीन का पडोसी देश इंडोनेशिया ने भी ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ की बिमारी के रोकथाम के लिए हो रही कोशिशों के संबंध में नकारात्मक प्रतिक्रिया दर्ज की है| इस बिमारी से इंडोनेशिया के पर्यटन व्यवसाय पर बडा असर हो रहा है औड़ देश की अर्थव्यवस्था को करीबन चार अरब डॉलर्स का नुकसान उठाना पड सकता है, यहदावा इस देश के पर्यटनमंत्री कुसमबांदिओ ने किया|

 

चीन में ‘वुहान कोरोना व्हायरस’ के कारण करीबन २५ हजार लोगों की मौत? – चीन के ‘टेन्सेंट’ वेबसाईट का दावा

चीन नेवुहान कोरोना व्हायरसकी चपेट में ५६० लोगों की मौत होने की जानकारी साझा की है, पर असल में इस बिमारी से हुई मौत के आंकडे कई गुना अधिक होने का दावा सामने आया है|

चीन की प्रमुखटेन्सेंटकंपनी ने अपनी वेबसाईट परवुहान कोरोना व्हायरसकी बिमारी से चीन में कुल २४,५८९ लोगों की मौत होने का दावा किया| इस वेबसाईट परएपिडेमिक सिच्युएशन ट्रैकरनाम की यंत्रणा कार्यरत है| इसके जरिए यह आंकडे दिखाए गए थे| मृतकों की संख्या समेत चीन मेंवुहान कोरोना व्हायरसके चपेट में आने से कुल ,५४,०२३ लोग बिमार होने की बात दिखाई गई थी| पर, कुछ ही समय बाद यह जानकारी वेबसाईट से हटाई गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.