‘निवार’ के बाद तमिलनाडू के तट से ‘बुरेवी’ चक्रवात टकराएगा – मौसम विभाग का इशारा

नई दिल्ली – ‘निवार’ चक्रवात के बाद तमिलनाडू से और एक चक्रवात टकराएगा, ऐसा अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने व्यक्त किया हैं। इस वज से तमिलनाडू और केरला में भारी बारिश होगी, यह बात भी मौसम विभाग ने साझा की हैं।

burevi-cycloneतमिलनाडू को बीते सप्ताह में ‘निवार’ चक्रवात टकराने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। प्रतिघंटा 100 से 125 किलोमीटर गति से चलनेवाली हवां और भारी बारिश की वजह से तमिलनाडू, पुद्दुचेरी समेत आंध्र प्रदेश का बड़ा नुकसान हुआ था। इस चक्रवात की पृष्ठभूमि पर करीबन 2.5 लाख नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया था।

‘निवार’ चक्रवात के बाद अब नया तूफान दक्षिणी तट से टकराएगा, यह इशारा मौसम विभाग ने दिया हैं। इस वजह से तमिलनाडू समेत केरला में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया हैं। इस दौरान भी समुद्र उफान पर रहेगा। इस वजह से मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सूचना मौसम विभाग ने की हैं। साथ ही समुद्र में मछली पकड़ने के लिए उतरें मछुआरों को वापिस लौटने को कहा गया हैं।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का बेल्ट बना हैं और 24 घंटों में यह तूफान में तब्दील होगा। इस चक्रवात को ‘बुरेवी’ नाम दिया गया हैं और यह चक्रवात पश्‍चिमी दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान हैं। 3 दिसंबर के दिन यह चक्रववात तमिलनाडू के कोमोरिन क्षेत्र से टकराएगा। उस समय इस चक्रवात की गति प्रतिघंटा 55 से 66 किलोमीटर रहेगी, यह अनुमान हैं और इसकी गति बढ़कर प्रति घंटा 75 किलोमीटर हो सकती हैं, यह बयान भी मौसम विभाग ने किया हैं।

मौसम विभाग के इस इशारे के बाद संबंधित यंत्रणा दुबारा तैयारी में जुटी हैं। चक्रवात का इशारा प्राप्त होने की पृष्ठभूमि पर प्रशासन ने आवश्‍यक कदम उठाना शुरू किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.