अमरिका ने ईरान के विरोध में बनाए मोर्चे में शामिल होने के लिए ब्रिटीश युद्धपोत पर्शियन खाडी की दिशा में रवाना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन: पर्शियन खाड़ी में ईरान की बढ़ती खतरनाक गतिविधियों के विरोध में नौसेना का मोर्चा स्थापित करने के लिए अमरिका ने किए निवेदन पर ब्रिटेन ने उत्तर दिया हैं| ब्रिटेन की ‘एचएमएस केंट’ यह जंगी जहाज पर्शियन खाड़ी के लिए रवाना हो गई हैं| इससे पहले ब्रिटेन के ‘एचएमएस डंकन’ और ‘एचएमएस मॉंटरोज्’ यह दो जंगी जहाज ईरान के पास के समुद्री क्षेत्र में हैं| इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी इस समुद्री क्षेत्र में जंगी जहाज रवाना कर रहा हैं| ऐेसे में इस्रायल ने भी ईरान विरोधी मोर्चे में शामिल होने की घोषणा की हैं|

पिछले महीने में ईरान ने पर्शियन खाड़ी से यात्रा करने वाले ब्रिटेन के ‘स्टेना इम्पेरो’ इस ऑयल टैंकर को कब्जे में लिया था| जिब्राल्टर की खाड़ी में ब्रिटेन के मरीन्स टीम ने ईरान के जहाज पर की कार्रवाई को उत्तर के रूप में यह कार्रवाई करने का ईरान ने जाहिर किया था| लेकिन ब्रिटिश जहाज पर की कार्रवाई के बाद भी ईरान ने दो ऑयल टैंकर्स का अपहरण किया था| उससे पहले सौदी अरब, संयुक्त अरब अमिराती (युएई) के ऑयल टैंकर्स पर हुए हमले के लिए भी ईरान जिम्मेदार होने का आरोप अमरिका ने किया था|

पर्शियन खाड़ी से हो रही ईंधन की यातायात को ईरान से खतरा होने का बताकर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप और खाड़ी के मित्र देशों को ईरान विरोधी मोर्चे में शामिल होने का आवाहन किया था| इसे ब्रिटेन ने उत्तर दिया हैं| इससे पहले पर्शियन खाड़ी में ‘एचएमएस डंकन’ होते हुए, मंगलवार को ‘एचएमएस केंट’ यह जंगी जहाज ब्रिटेन ने रवाना किया हैं| जंगी जहाज भेदी तथा पनडुब्बी भेदी टॉर्पेड़ो, हार्पुन मिसाइल्स, एंटी-पायरेसी यंत्रणा से सज्ज होने वाली यह जहाज ईरान के लिए कठोर चेतावनी होने का दावा ब्रिटिश माध्यम कर रहे हैं|

खाड़ी क्षेत्र में तनाव पेचीदा न हो जाए इसलिए यह तैनाती की जा रही हैं| पर्शियन खाड़ी में समुद्री यातायात की स्वतंत्रता अखंडित रखने के लिए ब्रिटेन की नौसेना प्रयत्न करेगी, ऐसी प्रतिक्रिया ‘एचएमएस केंट’ के कैप्टन कमांडर डी ब्राउन ने दी हैं| साथ ही आने वाले समय में ईरान से पर्शियन खाड़ी में किसी भी जहाज का अपहरण न हो इसलिए ‘एचएमएस केंट’ और ‘एचएमएस मॉंटरोज्’ आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ऐसा विश्वास कमांडर ब्राउन ने व्यक्त किया हैं|

साथ ही ब्रिटन की ‘स्पेशल कमांडो टीम’ भी इस क्षेत्र के लिए रवाना होने की खबर प्रसिद्ध हुई थीं| अगले कुछ दिनों में ‘एचएमएस केंट’ यह तीसरा जंगी जहाज पर्शियन खाड़ी में दाखिल होते हुए उसके बाद ‘आरएएफ वेव्ह नाईट’ यह सहायक जहाज खाड़ी क्षेत्र के लिए रवाना होगा, ऐसा दावा किया जाता हैं|

दौरान, ब्रिटेन एक के बाद एक ऐसी तीन जंगी जहाज पर्शियन खाड़ी में रवाना करने से खाड़ी में संघर्ष भड़कने की संभावना अधिक दृढ़ होने के संकेत ब्रिटेन के माध्यम दे रहे हैं|

ईरान पर कार्रवाई करने का यही सही समय है – अमरिकी विदेशमंत्री पोम्पिओ

वॉशिंगटन: प्रतिबंधों के निचे दबे ईरान के विरोध में कार्रवाई करने के लिए अभी निर्माण हुआ अवसर हाथ से जाने से पहले ही यूरोपिय मित्रदेशों ने इस स्थिति का लाभ उठाना होगा| इसके लिए जरूरी समय खतम हो रहा है, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दिया|

सोशल मीडिया पर यह इशारा देते समय अमरिकी विदेशमंत्री ने ईरान पर कार्रवाई करने के लिए १५ महीने, आठ दिन और ११ घंटों का समय हाथ में होने की बात कही है| इसे ईरान की हुकूमत का विरोध कर रहे अनिवासी ईरानी नागरिकों का बडा समर्थन प्राप्त हो रहा है| उन्होंने सोशल मीडिया पर बडी प्रचार मुहीम शुरू करके अमरिकी विदेशमंत्री ने किए दावे का समर्थन किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.