भारतीय नौसेना के लिए इस्त्रायल से बराक-८ की खरीदारी

तेल अविव, दि. २१ : पिछले महीने ‘बराक-८’ (एमआर-सॅम) इस प्रक्षेपास्त्रभेदी यंत्रणा के लिए १२ हज़ार ८०० करोड़ रुपयों का समझौता होने के बाद और ४ हज़ार करोड़ रुपयों का (६३ करोड डॉलर्स) का समझौता हुआ है| भारतीय नौसेना के लिए इस्त्रायल से ‘बराक-८’ यह प्रक्षेपास्त्र खरीदा जायेगा| इन संदर्भ में समझौते पर दस्तखत हुए, ऐसा इस्त्रायल के एरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने घोषित किया| दुश्मनों के प्रक्षेपास्त्रों को हवा में ही छेदनेवाले इस प्रक्षेपास्त्र की वजह से भारतीय नौसेना की ताकत और बढ़ेगी| ‘बराक-८’ भारतीय नौसेना के चार युद्धपौतों पर तैनात किया जायेगा|

इस्त्रायल से बराक-८पिछले ही महीने, भारत की हवाई सुरक्षा अभेद्य बनाने हेतु दो अरब डॉलर्स की ‘बराक-८’ यह प्रक्षेपास्त्रभेदी यंत्रणा खरीदने का समझौता संपन्न हुआ था| इसके बाद अब उनकी नौसेना आवृत्ती खरीदी जायेगी| भारतीय नौसेना की माँग के अनुसार इस संदर्भ में इस्त्रायल के साथ बातचीत शुरू हुई थी| इसमे ‘बराक-८’ की नौसेना आवृत्ती का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ नीति अंतर्गत भारत में ही करने की तैयारी इस्त्रायल ने दिखायी है| भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (भेल) के साथ इस्त्रायल के एरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने (आयएआय) इस संदर्भ में समझौता किया है|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई महीने में इस्त्रायल की यात्रा पर जा रहे हैं| इससे पहले हुआ यह समझौता दोनो देशों का रक्षा सहयोग अधिक ही मज़बूत बनानेवाला है|

‘बराक-८’ की नौसेना आवृत्ती का परीक्षण हाल ही में भारतीय नौसेना के युद्धपौत से सफलतापूर्वक किया गया| ‘बराक-८’ में आंतरखंडीय प्रक्षेपास्त्र को भी छेदने की क्षमता होकर, आकाश में ७० किलोमीटर के परिघ में ‘बराक-८’ यह दुश्मनों के प्रक्षेपास्त्रों को ध्वस्त कर सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.