भारत की वजह से ही बांगलादेश आजाद हुआ; विजय दिन के अवसर पर बांगलादेश के जनप्रतिनिधि की कृतज्ञता

नई दिल्ली – वियतनाम जैसे देश को स्वतंत्र होने के लिए नौ साल संघर्ष करना पडा| लेकिन बांगलादेश केवल नौ महीने के संघर्ष के बाद आजाद हुआ| यह भारतीय रक्षा बलों ने किये सहायता से ही मुमकिन हुआ| भारत की वजह से ही बांगलादेश को इतनी जल्दी आजादी मिली| इन शब्दों में भारत यात्रा पर पहुंचे बांगलादेश के जनप्रतिनिधि ‘काझी रोझी’ ने कृतज्ञता व्यक्त की| १६ दिसंबर, १९७१ के दिन भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई जंग में जीत प्राप्त करके बांगलादेश का निर्माण किया था| इस विजय दिन के अवसर पर भारत पहुंचे ‘काझी रोझी’ इन्होंने बांगलादेश की भावना व्यक्त की|

उस समय पूर्व पाकिस्तान की जनता पर पाकिस्तान की सेना ने कडे अत्याचार किये थे| इस वजह से भारत में शरणार्थियों के झुंड दाखिल हुए थे| लगभग दो करोड बांगलादेशी शरणार्थी भारत पहुंचे थे| उस समय हमारे पास पैसे नही थे| फिर भी भारत ने हमारी सहायता की| मुक्तीयोद्धा बांगलादेश को आजाद करने के लिए लढ रहे थे, यह कहकर ‘काझी रोझी’ इन्होंने उस समय की याद बताई| ३ दिसंबर, १९७१ से भारत और पाकिस्तान की जंग शुरू हुई और १६ दिसंबर, १९७१ के दिन पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने घुटने टेके थे| इतनी जल्दी बांगलादेश को आजादी मिली वह भारत की वजह से ही, यह कहकर ‘काझी रोझी’ इन्होंने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की|

बांगलादेश मुक्त करने के लिए इस समय लढ रहे मुक्तीयोद्धा अपने साथ भारत पहुंचे है, यह जानकारी भी इस दौरान काझी रोझी इन्होंने दी| इस जंग में लडे भारत के पूर्व अधिकारियों ने भी इस दौरान अपने अनुभव बयान किये| भारत और बांगलादेश इन्होंने हमेशा सच्चे मित्र रहना होगा, यह पूर्व लष्कर प्रमुख जनरल शंकर रॉयचौधरी इन्होंने इस अवसर पर कहा| इस दौरान बांगलादेश अपने आजादी का दिन मना रहा है तभी भारत में विजय दिन मनाया जा रहा है और इसी में पाकिस्तान में शोक का माहौल दिख रहा है| पाकिस्तान की समाचार चैनल दिन देश के लिए यह काला दिन है, बताकर इस पराजय की याद कर रही है|

बांगलादेश का निर्माण भारत की वजह से हुई या इसके लिए पाकिस्तान ने की गलतियां जिम्मेदार है, यह सवाल इस अवसर पर पाकिस्तान के पत्रकार कर रहे है| उस समय पूर्व पाकिस्तान जैसे बेचैन था वही बेचैनी आज पाकिस्तान के कई प्रांतों में दिख रही है, इस ओर भी पाकिस्तानी समाचार चैनल ध्यान आकर्षित कर रही है| इस वजह से पाकिस्तान के दुबारा टुकडे होंगे क्या, यह चिंता समाचार चैनल पर जताई जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.