ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हुआ आतंकी हमला – ५ प्रदर्शनकारियों की मौत, १० घायल

तेहरान – ईरान के खुझेस्तान प्रांत में हिज़ाब सख्ती के विरोध मे सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर हुए आतंकी हमले में पांचलोग मारे गए। इसके अलावा ईरान के दो अन्य शहरों में भी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी होने का दावा किया जारहा हैं। राजधानी तेहरान के मेट्रो स्टेशन में ईरानी पुलिस ने गोलीबारी कनरे का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने ईरान की सरकार की जोरदार आलोचना की हैं। ईरान अपने कैद से प्रदर्शनकारियों को रिहा करें, ऐसी मांग इस संगठन ने की। लेकिन ईरान की अदालत ने अन्य तीन प्रदर्शनकारियों को मृत्यूदंड़ की सज़ा सुनाकर मानव अधिकारों के मुद्दे पर हो रही आलोचना को हम अहमियत नहीं देते, यही दिखाया है।

ईरान में हिज़ाब सख्ती के खिलाफ हो रहें प्रदर्शनों में स्कूली छात्रों से व्यापारियों तक सभी शामिल हुए हैं। यह प्रदर्शन ईरानी हुकूमत के लिए चुनौती साबित होने का दावा किया जा रहा है। पिछले दो महीनों से हो रहे इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस्‌ ने कार्रवाई करने से ३४४ प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है।

बुधवार को ईरान के नैऋत्य ओर के खुझेस्तान प्रांत के इझेह शहर में शांति से प्रदर्शनों का आयोजन किया गया था। ईरानी सुरक्षा बल के सैनिक प्रदर्शनकारियों के घेरा बनाए खड़े थे। वहां पर पहुँचे दो बाईक संवार ने यकायक प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें पांच प्रदर्शनकारी मारे गए और १० घायल हुए। यह एक आतंकी हमला हो का दावा ईरानी यंत्रणा कर रही हैं। लेकिन, वहां पर सैनिकों की तैनाती होने के बावजूद हमलावर कैसें बच निकले? यह सवाल ईरान के प्रदर्शनकारी कर रहे हैं।

इझेह शहर में हुए यह एक मात्र हमला नहीं था, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के कुरवेह शहर में भी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी हुई। इसके अलावा इस्फाहन शहर में सशस्त्र बसिज मिलिशिया  गुट के सदस्यों पर आतंकियों ने गोलीबारी करने का दावा सरकार से जुड़ी वृत्तसंस्था ने की। लेकिन, तेहरान मेट्रो स्टेशन की घटना से ईरान की सुरक्षा यंत्रणा की कड़ी आलोचना हो रही है। सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने ही यात्रियों पर अंधाधुंध गोलीबारी करने के दावे पश्चिमी अखबार ने किया है। साथ ही एक महिला से मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया हैं।

इसी बीच अपने देश में हो रहे दंगों के लिए ईरान के विदेश मंत्री हुसेन आमिर-अब्दोल्लाहियान ने इस्रायल और पश्चिमी देशों को ज़िम्मेदार बताया है। ‘इस्रायल, पश्चिमी देशों के नेता और सुरक्षा यंत्रणा साथ मिलकर ईरान में गृहयुद्ध भड़काने के साथ ईरान के टुकड़े करने की तैयारी मे हैं। लेकिन, ईरान यानी लीबिया या सुड़ान नहीं’, यह इशारा ईरानी विदेश मंत्री ने दिया। ईरान ने पहले भी अपने देश में जारी हिंसा के लिए अमरीका, इस्रायल और यूरोपिय देशों के साथ सौदी अरब को ज़िम्मेदार करार दिया था। साथ ही सौदी के मुद्दे पर ईरान की बर्दाश्त करने की क्षमता खत्म हुई है, ऐसी धमकी भी ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.