भारत की प्रगति विश्व के लिए उम्मीद की बात – बाली में भारतीय समूदाय को प्रधानमंत्री का संदेश

बाली – बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत सबसे तेज़ आर्थिक प्रगति कर रहा है। सन २०१४ को बाद भारत में तकरीबन ३२ करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं और यह संख्या अमरीका की जनसंख्या से अधिक है। भारत ने तीन करोड़ लोगों को अपना घर निर्माण करने का अवसर दिया और यह संख्या ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या से अधिक है। भारत में हो रहे डिजिटल कारोबार की मात्रा विश्व में सबसे अधिक है। स्मार्टफोन डाटा का इस्तेमाल, आयटी आऊटसोर्सिंग और दवाईयों के निर्माण के क्षेत्र में भारत सबसे आगे है, ऐसा कहकर प्रधानमंत्री मोदी ने बाली में भारतीय समूदाय के सामने देश की प्रगति बयान करके यह विश्व के लिए आश्वासक बात होने की बात स्पष्ट की।

भारत की प्रगतिइंडोनेशिया की राजधानी बाली में भारतीय समूदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की प्रगति का दाखिला देकर मौजूदा भारत प्रचंड़ गति से प्रगति कर रहा है और इसका दायरा भी प्रचंड़ होने का अहसास कराया। मौजूदा भारत छोटी नहीं बल्कि विश्व इन बातों पर विश्वास करेगा। इसी वजह से भारत २१वीं सदी में उम्मीद की किरन बना है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा। इस दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया, विशेशकर बाली के साथ भारत के पुराने संबंधों का दाखिला दिया। दोनों देशों के व्यापारी और सांस्कृतिक सहयोग का बड़ा इतिहास है, इस पर भी प्रधानमंत्री ने ध्यान आकर्षित किया। साथ ही भारत की प्रगति विश्व के लिए चिंता का विषय नहीं है बल्कि, भारत का विकास विश्व के लिए उपकारक होता है। भारत की प्रगति की वजह से दक्षिण एशियाई क्षेत्र को बड़ा लाभ हो रहा है और आनेवाले दौर में भारत की प्रगति का अधिकाधिक लाभदाई होता रहेगा, यह गवाही भी प्रधानमंत्री ने इस दौरान दी। इंडोनेशिया के भारतीय नागरिकों को प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रवासी भारतीय दिवस का न्यौता दिया। इसका हिस्सा बनने के लिए आनेवाले समय इंडोनेशियन मित्रों के साथ आईए, यह संदेश प्रधानमंत्री ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.