कंबोडिया में चीन का खुफिया नौसैनिकी अड्डा – अमरिकी अखबार का दावा

नोम पेन्ह – चीन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना सैनिकी विस्तार शुरू करने का आरोप तीव्र हो रहा है। चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने कंबोडिया के ‘रिम’ में नौसेना का अड्डा बनाना शुरू किया है, ऐसा दावा अमरीका के ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ नामक अखबार ने किया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूझीलैण्ड के प्रधानमंत्रियों ने चीन की इन सैन्य गतिविधियों पर चिंता जतायी। साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र अस्थिर करनेवला चीन का यह सैनिकीकरण हमें मंजूर ना होने का बयान न्यूझीलैण्ड ने किया है। कुछ दिन पहले पैसिफिक द्वीप समूह देशों में चीन द्वारा निर्माण हो रहे सैन्य ठिकानों पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूझीलैण्ड ने आलोचना की थी।

चीन ने साल २०१७ में अफ्रीका के जिबौती के साथ रक्षा समझौता करके वहां पर सैन्य अड्डा निर्माण किया था। तब से जिबौती में चीन की सेना तैनात है। कुछ साल पहले इस पूर्व अफ्रीकी देश में तैनात चीनी सेना ने हमारे विमानों पर लेज़र प्रयोग किया, ऐसा आरोप अमरीका ने लगाया था। इसकी याद ताज़ा करके अमरिकी अखबार ने चीन और कंबोडिया में हुआ रक्षा समझौता अमरीका के लिए खतरनाक होने का दावा किया।

कंबोडिया के साथ किए गए इस समझौते के अनुसार चीन वहां पर रिम में नौसैनिक अड्डे का पुनःनिर्माण करने के लिए सहायता करेगा। इसके बाद थायलैण्ड की खाड़ी और साऊथ चायना सी से जुड़े इस नौसेना अड्डे पर चीन अपने विध्वंसक तैनात करेगा। रिम के खफिया अड्डे पर ही चीन यह तैनाती करेगा, ऐसा अमरिकी अखबार ने कहा है। चीन और कंबोडिया में इसके लिए खुफिया समझौता होने का दावा ‘वॉशिंग्टन पोस्ट’ ने किया।

चीन के अधिकारी ने ही इस समझौते की जानकारी साझा की, ऐसा अमरिकी अखबार ने कहा है। लेकिन, चीन और कंबोडिया ने इस अखबार की खबर का खंड़न किया। कंबोडिया किसी भी देश को अपने क्षेत्र का सैनिकी इस्तेमाल करने नहीं देगा, ऐसा कंबोडिया की सरकार ने कहा है। तो, चीन ने रिम नौसेना अड्डे का निर्माणकार्य पुनःनिर्माण से जोड़ने का दावा किया। इस वजह से कंबोडियन नौसेना की ताकत बढ़ेगी, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने कहा है।

इससे पहले भी चीन ने अमरिकी माध्यमों में कंबोडिया में खुफिया नौसैनिक अड्डे के संबंधित प्रसिद्ध हुई खबरें झूठी होने का ऐलान किया था। लेकिन, कुछ देर बाद अमरीका ने रिम नौसेना अड्डे पर निर्माणकार्य के सैटेलाईट से प्राप्त फोटो जारी किए थे। इसके बाद कंबोडिया में चीन की गतिविधियों की बड़ी आलोचना हुई थी।

इस बार भी ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और न्यूझीलैण्ड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कंबोडिया में बन रहे चीन के नौसेना अड्डे पर जोरदार आपत्ति दर्ज़ की। चीन की गुप्त गतिविधियाँ इस क्षेत्र की चिंता बढ़ा रही हैं ऐसी आलोचना प्रधानंमत्री अल्बानीज ने की। इससे इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा निर्माण होगा, यह आरोप भी न्यूझीलैण्ड की प्रधानमंत्री अर्डर्न ने लगाया।

इसी बीच सॉलोमन आयलैण्ड जैसे पैसिफिक द्वीप देश में भी चीन सैन्य ठिकाना निर्माण करने की तैयारी में होने का आरोप ऑस्ट्रेलिया ने लगाया था। पिछले हफ्ते चीन के विदेशमंत्री वैंग ई ने वनातू, किरिबाती, फिजी का दौरा करके सॉलोमन आयलैण्ड की तरह सैन्य समझौता करने की कोशिश की थी। लेकिन, चीन के विदेशमंत्री का यह दौरा असफल होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सैन्य विस्तार की चीन की हरकतें चिंताजनक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.