चीनी कंपनियों द्वारा डीआर कांगो में सोने की लूट

china-congo-gold-2पैरिस/बीजिंग – चीनी कंपनियाँ अफ्रीका के डीआर कांगो में सोना लूट रही हैं, यह आरोप फ्रेंच अध्ययन मंडल ने लगाया। ‘डीआर कांगो’ के साऊथ किवू प्रांत की खदानों से चीनी कंपनियाँ सोने का अवैध उत्पादन और निर्यात कर रही हैं, ऐसा फ्रेंच अध्ययन मंडल ‘आईएफआरआई’ ने कहा है। यह रपट सामने आने के दौरान ही ‘डीआर कांगो’ की अदालत ने चीनी कंपनी द्वारा चलगाई जा रही कॉपर की खदान पर प्रशासक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।

china-congo-gold-1‘आईएफआरआई’ ने कुछ ही दिन पहले ‘असायनो-कांगोलीज स्कैण्डल’ नामक एक रपट जारी की है। इसमें चीनी कंपनियों द्वारा ‘डीआर कांगो’ में सोना लूटे जाने का आरोप लगाया गया है। इस लूट के कारण स्थानीय जनता में असंतोष बढ़ रहा है और चीनी कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन और हमले भी हो रहे हैं, ऐसा इस रपट में कहा गया है।

china-congo-gold-3चीनी कंपनियाँ सोने का अवैध खनन करके नदी के रास्ते अन्य देशों में इसका निर्यात करने का अवैध उद्योग कर रही हैं, यह आरोप भी इस रपट में लगाया गया है।

यह रपट सार्वजनिक होने के साथ ही ‘डीआर कांगो’ की सरकार भी चीन के खिलाफ गतिविधियाँ शुरू करती हुई देखी गई है। पिछले साल सरकार ने खनिज क्षेत्र की कुछ चीनी कंपनियों से पूछताछ शुरू की है। सन २००८ में भूतपूर्व सरकार ने चीन के साथ किए छह अरब डॉलर्स के समझौते पर भी सवाल उठाए गए हैं। ‘डीआर कांगो’ की घटना चीन की अफ्रीकी देशों में जारी संसाधनों की लूट पर ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित हुई है।

‘डीआर कांगो’ की अर्थव्यवस्था खनिज क्षेत्र पर निर्भर है और यह देश कॉपर, कोबाल्ट और सोने के उत्पादन करनेवाले प्रमुख अफ्रीकी देशों में से एक के तौर पर पहचाना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.