महाराष्ट्र में ‘ओमीक्रोन’ का पहला संक्रमित कल्यान-डोंबिवली में पाया गया – यंत्रणाओं की परेशानी बढ़ी

नई दिल्ली/मुंबई – डेल्टा की तुलना में काफी अधिक गति से फैलने वाला और पूरे विश्‍व को फिर से परेशानी में ड़ालनेवाला कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमितों की संख्या भारत में ४ हुई है| गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी ‘ओमीक्रोन’ का पहला संक्रमित आज पाया गया| महाराष्ट्र के कल्यान-डोंबिवली पालिका क्षेत्र में ओमीक्रोन के संक्रमण का मामला दर्ज़ हुआ है और इससे प्रशासन की परेशानी बढ़ी है|

कल्यान-डोंबिवलीपांच दिन पहले ही कल्यान-डोंबिवली में दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित होने की खबर प्राप्त हुई थी| इनके नमूने जिनोम सिक्वेन्सिंग के लिए भेजे गए थे| इसलिए वे कौनसे वेरिएंट की चपेट में हैं, यह स्पष्ट नहीं हुआ था| अब इनके जिनोम सिक्वेन्सिंग की रपट प्राप्त हुई है और इनमें से एक युवक ‘ओमीक्रोन’ वेरियंट से संक्रमित होने की बात स्पष्ट हुई| राज्य में ‘ओमीक्रोन’ संक्रमण का यह पहला मामला है और यह संक्रमित दक्षिण अफ्रीका से दुबई के रास्ते पहले दिल्ली पहुँचा था|

२३ नवंबर के दिन दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसने २४ नवंबर के दिन मुंबई के लिए विमान से यात्रा की थी| २४ नवंबर के दिन ही वह कल्यान-डोंबिवली में पहुँचा था और वह ‘ओमीक्रोन’ संक्रमित होने की खबरें प्राप्त होने के बाद उसका कोरोना परीक्षण किया गया था| इसमें यह युवक कोरोना संक्रमित पाया गया और उसके नमूने जिनोम सिक्वेन्सिंग के लिए भेजे गए थे|

अधिकारी ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार इस युवक ने वैक्सीन का एक भी टीका नहीं लगवाया है| लेकिन, इसमें संक्रमण के सौम्य आसार हैं| साथ ही इसके १२ सहयात्रियों तक पहुँचकर उनका भी परीक्षण किया गया| इन सभी की रपट निगेटिव है| इसके अलावा इस संक्रमित के संपर्क में आए २३ लोगों के परीक्षण की रपट भी निगेटिव होने की जानकारी वर्णित अधिकारी ने साझा की| साथ ही इस संक्रमित के संपर्क में क्या कोई अन्य लोग भी थे या नहीं, इसकी तलाश जारी है| महाराष्ट्र में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आने से परेशानी बढ़ी है| अफ्रीका के ज़ांबिया से पुणे आए एक ६० वर्ष का नागरिक भी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी चार दिन पहले स्पष्ट हुई थी| इसके नमूने की जिनोम रपट में वह डेल्टा वेरिएंट का संक्रमित पाया गया है|

इसी बीच, कल्यान-डोंबिवली में ही विदेश यात्रा से आए अन्य छह लोग भी कोरोना संक्रमित हैं| लेकिन, इनमें से कोई भी खतरे वाले देश से नहीं आया है, यह बात अधिकारी ने स्पष्ट की| साथ ही इन छह लोगों का स्वास्थ स्थिर होने की जानाकारी भी वर्णित अधिकारी ने प्रदान की| मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्यान-डोंबिवली जैसे महामुंबई क्षेत्र में विदेश से आए हुए ३० से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं| इनमें से कुछ के नमूनों के जिनोम सिक्वेन्सिंग की रपट अभी प्राप्त नहीं हुई है, ऐसी खबरें हैं| राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को ड़रने की आवश्यकता ना होने का आवाहन किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.