अमरिकी सायबरहमलों के लिए रशिया पर शक़; रशिया द्वारा इल्ज़ाम ख़ारिज

वॉशिंग्टन, दि. ३० (वृत्तसंस्था) – अमरिकी राजनीतिक दल, सुरक्षा एजन्सी और मीडिया के बाद अब ‘थिंक टैंक’ तथा चुनाव यंत्रणा भी सायबरहमलों का शिकार हुई हैं| अमरीका के ‘डिफेन्स वन’ नामक वेबसाईट ने देश के पाच थिंक टैंक्स पर सायबरहमला होने की ख़बर दी है| उसी समय अमरिकी जाँच एजन्सी ‘एफबीआय’ ने, ऍरिझोना और इलिनॉयस प्रांत स्थित चुनाव यंत्रणा को हैकर्स द्वारा लक्ष्य किये जाने की जानकारी दी है| इससे पहले हुए सायबरहमलों की तरह ही, नये सायबरहमलों के पीछे भी रशिया का हाथ होने का दावा किया गया है| मगर रशिया ने ये इल्ज़ाम स्पष्ट शब्दों में ख़ारिज कर दिये हैं|

सायबरहमलों‘कोझी बिअर’ नामक हॅकर्स के गुट ने अमरीका के पाँच थिंक टैंक्स पर सायबरहल्ला किया होने की जानकारी ‘क्राऊडस्ट्राईक’ नामक सायबरसुरक्षा   कंपनी द्वारा दी गयी| ‘क्राऊडस्ट्राईक’ के प्रमुख दिमित्रि ऍल्परोविच ने, ये सायबरहमले ‘हायली टार्गेटेड ऑपरेशन’ होने का दावा किया| पिछले हफ़्ते यह सायबरहमला सामने आया और संबंधित गुटों को उसकी जानकारी दे दी गयी है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया| लेकिन सुरक्षा की वजह से थिंक टैंक्स के नाम बताने से इन्कार किया गया है|

‘डिफेन्स वन’ वेबसाईट द्वारा दी गयी ख़बर के अनुसार, ‘सेंटर फॉर स्ट्रॅटेजिक ऍण्ड इंटरनॅशनल स्टडिज्’ (सीएसआयएस) नामक थिंक टैंक ने उनपर हुए सायबरहमले की कबुली दी| लेकिन ‘बेल्फर सेंटर फॉर सायन्स अँड इंटरनॅशनल अफेअर्स’ ने सुरक्षा का मसला आगे करते हुए बयान देने से  इन्कार किया है| सायबरहमला हुए गुटों में रशिया से जुडे विषयों पर अध्ययन और संशोधन करनेवाले गुट शामिल है, ऐसा ख़बर में बताया गया है| इन गुटों में अमरिकी सरकार से जुड़े पूर्व सरकारी अधिकारियों का समावेश है| इसलिए उन्हे लक्ष्य बनाये जाने की संभावना जतायी गयी है|

US-hacking-FBI‘क्राऊडस्ट्राईक’ नामक सायबरसुरक्षा कंपनी तथा अन्य विशेषज्ञों ने, ‘कोझी बिअर’ यह हैकर्स का गुट, रशिया के ‘फेडरल सिक्युरिटी सर्व्हिस’ नामक खुफिया एजन्सी से संबंधित होने का दावा किया है| थिंक टैंक पर किये गये सायबरहमलों के लिए फेक ईमेल्स और रिमोट ऍक्सेस टूल का इस्तेमाल किया गया होने की जानकारी ‘क्राऊडस्ट्राईक’ ने दी है| इस गुट ने इससे पहले व्हाईट हाऊस, विदेश मंत्रालय तथा रक्षाप्रमुख के कॉम्प्युटर नेटवर्क पर सायबरहमलें किये हैं|

थिंक टैंक पर हमले हुआ होने की ख़बर सामने आने के समय पर ही, अमरिकी जाँच एजंसी ‘एफबीआय’ ने, ऍरिझोना और इलिनॉयस प्रांत की चुनाव यंत्रणाओं की वेबसाईट्स पर सायबरहमला हुआ होने का दावा किया है| ‘एफबीआय’द्वारा अमरीका के सभी प्रांतों की चुनाव यंत्रणाओं को चेतावनी देनेवाला ‘बुलेटिन’ भेजा गया है| इसमें दो प्रांतों की मतदाता सूचि पर सायबरहमले होने की जानकारी दे दी गयी है|

‘एफबीआय’ की चेतावनी में, मतदाता सूचि सामयिक करते हुए ठीक से सुरक्षा रखने की सूचना दी गयी है|
हालाँकि एफबीआय द्वारा रशिया पर ठेंठ इल्ज़ाम नहीं लगाये गये, लेकिन कुछ अधिकारियों तथा विशेषज्ञों ने, इसके पीछे रशिया का ही हाथ होने के संकेत दिये हैं| इस घटना को संगीन घटना बताते हुए, अमरिकी चुनाव  में खुलेआम दख़लअंदाज़ी करने का इल्ज़ाम भी लगाया गया है|

नये सायबरहमलों के इल्ज़ामों पर हालाँकि रशिया द्वारा किसी भी प्रकार का अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन रशियन मीडिया ने यह इल्ज़ाम अमरीका के प्रचार अभियान का हिस्सा होने का दावा किया है| कुछ साल पहले, अमरिकी एजन्सियों पर होनेवाले सायबरहमलों के पीछे चीन का हाथ होने के इल्ज़ाम लगाये जाते थे| अब अमरीका ने अपना लक्ष्य बदलते हुए, रशिया का नाम लेना शुरू किया है, ऐसी फटकार रशियन मीडिया द्वारा लगायी गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.