प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान के लिए जारी की नई चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/तेहरान – ईरान की सुरक्षा यंत्रणाओं ने सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलिबारी करने की खबर प्राप्त हुई है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस मुद्दे पर फिर एक बार ईरान को चेतावनी दी है| ईरान के नेता प्रदर्शनकारियों को खतम ना करें, यह इशारा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान को दिया है| साथ ही अमरिका के प्रतिबंध औल जनता के प्रदर्शनों से ईरान परेशान होने का दावा करके ट्रम्प ने ईरान जल्द ही बातचीत के लिए तैयार होगा, यह दावा भी किया|

ईरान की राजधानी तेहरान के विद्यापीठ में खामेनी की हुकूमत के विरोध में तीव्र प्रदर्शन शुरू हुए थे| युक्रैन का यात्री विमान गिराने का आदेश सर्वोच्च धर्मगुरू खामेनी ने ही दिए थे, यह आरोप करके यह प्रदर्शन खामेनी के इस्तीफें की मांग कर रहे है| तभी, कुछ प्रदर्शनकारी खामेनी को ईरान छोडकर जाने का संदेशा देनेवाले नारे दे रहे थे| यह प्रदर्शन और भी तीव्र होने से पहले कुचलने की तैयारी ईरान की सुरक्षा यंत्रणा ने की है| रविवार के दिन ईरान की सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदर्शनकारियों पर गोलिबारी करने की खबर प्राप्त हुई है|

रिव्होल्युशनरी गार्डस् के सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई| कुछ प्रदर्शनकारियों को मोटरसायकल पर पहुंचे रिव्होल्युशनरी गार्डस् के सैनिकों ने घसिटते लेकर जाने के वीडियो भी सामने आए है| फिर भी प्रदर्शन बंद नही हुए है और इसमें शामिल महीलाओं की संख्या भी बडी होने की बात कही जा रहीहै| ‘अमरिका हमारी शत्रु नही, बल्कि हमारा शत्रु यहां ईरान में ही है’, यह दावा यह प्रदर्शनकारी कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने फिर एक बार प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई पर ईरान को कडी चेतावनी दी है| ईरान के नेता प्रदर्शनकारियों को खतम ना करें, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कहाहै| साथ ही अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने हमें ईरान से जुडी काफी अहम जानकारी प्रदान की है, यह बयान भी ट्रम्प ने दिया है| अमरिका के आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से ईरान काफी परेशानी में हौ और जनता के इन प्रदर्शनों की वजह से ईरान की हुकूमत की परेशानी में बढोतरी हुई है, यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने हमसे कही है, यह बात ट्रम्प ने स्पष्ट की|

इस वजह से ईरान जल्द ही अमरिका से बातचीत करने के लिए तैयार होगा| पर वह बातचीत के लिए तैयार होते या नही, इसे हम ज्यादा किमत नही देते| वह पुरी तरह से ईरान का सवाल बनता है| पर, परमाणु हथियार प्राप्त करने के लिए कोशिश नही करनी और प्रदर्शनकारियों को खतम नही करना, इतनी ही उम्मीद हम ईरान से रखते है, यह ब ात डोनाल्ड ट्रम्प ने कही है| लगातार दो दिनों से अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई के मुद्दे पर ईरान को चेतावनी दे रहे है| साथ ही सोशल मीडिया पर ईरान की फार्सी भाषा में ही ट्रम्प अपनी भूमिका रख रहे है| इसे दुनिया भर के ईरानी नागरिकों का प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है और ईरान की हुकूमत ने किए अत्याचारों की कहानीयां और वीडियोज् सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.