सौदी महज आठ घंटों में ईरान को नष्ट करेगा – सौदी के प्रिन्स का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध: ‘सौदी अरब महज आठ घंटों में ईरान को नष्ट कर सकता है’, ऐसा सौदी के ‘प्रिन्स अब्दुल्लाह बिन सुल्तान बिन नासेर अल सौद’ ने कहा है| सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेअर करके सौदी के राजपुत्र ने यह धमकी दी है| दो वर्ष पहले का व्हिडिओ प्रसिद्ध करके इसमें सौदी के बेडे में मौजूद लडाकू विमान और अन्य रक्षा सामान का दाखिला देकर इससे भी कई गुणा प्रगत हथियार और यंत्रणा हमारे देश में होने की बात प्रिन्स अब्दुल्लाह बिन सुल्तान बिन नासेर अल सौद ने कही है|

ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति बढ चुकी है और ईरान ने परमाणु हथियारों के लिए जरूरी युरेनियम का संवर्धन करने के लिए जरूरी सेंट्रिफ्युजेस पर अंतिम प्रक्रिया शुरू की है| साथ ही येमन में ईरान समर्थक हौथी बागी और उनपर कार्रवाई कर रहे सौदी अरब एवं मित्रदेशों को संघर्ष और भी तेज हुआ है| हौती बागी ईरान के सहयोग पर सौदी पर हमलें कर रहे है| इसी बीच सौदी अरब और मित्रदेशों ने येमन में हौथी के ठिकानों पर किए हमलों में मारे गए १३० लोगों के शव बरामद होने की खबर हाल ही में प्रसिद्ध हुई है| इससे सौदी अरब और ईरान के बीच येमन की जमीन पर शुरू हुआ छिपा संघर्ष आनेवाले दिनों में युद्ध में परावर्तित होने की संभावना है|

ऐसे समय में सौदी अरब के प्रिन्स अब्दुल्लाह बिन सुल्तान बिन नासेर अल सौद ने सोशल मीडिया पर अपने देश की लष्करी ताकद का प्रदर्शन किया| दो वर्ष पहले का व्हिडिओ प्रसिद्ध करके सौदी के राजपूत्र ने ‘एफ-१५एस’ लडाकू विमान और प्रगत हवाई सुरक्षा यंत्रणा एवं नौसेना और लष्कर के मिसाइलों की जानकारी दी है| यह दो वर्ष पुराना व्हिडिओ है| इस के बाद के समय में सौदी के लष्करी सामर्थ्य में और भी बढोतरी हुई है| इतना ही नही, बल्कि अभी भी सौदी के बेडे में और भी बडी तादाद में हथियार और रक्षा सामान है और इसकी जानकारी अभी जाहीर नही की गई है, यह दावा प्रिन्स अब्दुल्लाह बिन सुल्तान बिन नासेर अल सौद ने किया|

इसका दाखिला देकर सौदी अरब ने तय किया तो ईरान को महज आठ घंटों में तबाह करना मुमकिन होगा, ऐसा सौदी प्रिन्स ने कहा है| सौदी की एकता और निर्धार के सामने कोई भी खडा नही रह सकेगा, यह चेतावनी सौदी प्रिन्स ने दी है| फिलहाल खाडी और पर्शियन खाडी में शुरू प्रक्षोभक गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सौदी के प्रिन्स ने दी यह चेतावनी ध्यान आकर्षित करती है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकी संसद का विरोध ठुकराकर सौदी अरब को बडी तादाद में हथियारों की आपुर्ति करने का निर्णय किया है|

इससे सौदी का सामर्थ्य बडी मात्रा में बढकर ईरान के विरोध में सौदी का संघर्ष और भी तीव्र होगा, यह कहा जा रहा है| लेकिन, सौदी अरब के हाथ में कितने भी हथियार हो फिर भी इस देश को युद्ध का तजुर्बा ही नही है, यह फटकार ईरान के लष्करी अधिकारी लगा रहे है| इसी लिए युद्ध हुआ तो ईरान के सामने सौदी अरब खडा ही नही रह सकेगा, ऐसा इन लष्करी अधिकारियों ने पहले ही कहा था| इस पृष्ठभूमि पर सौदी अरब अब ईरान को नष्ट करने का इशारा दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.