पाकिस्तान को आतंकवाद खतम नही करना है – रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनई दिल्ली – पाकिस्तान को आतंकवाद खतम करने में इच्छा नहीं है| इसके विपरीत आतंकवाद को उत्तेजना देने का काम पाकिस्तान कर रहा है, ऐसे शब्दों में रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन ने पाकिस्तान को फटकारा है| साथ ही भारतीय रक्षादल का मनोबल उच्च स्तर पर होकर, जनता से मिलनेवाले समर्थन की वजह से रक्षादल का मनोबल अधिक ऊंचाई पर है, ऐसा रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है|

पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई शुरू की है और कई आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की खबरें प्रसिद्ध हो रही है| पर यह सब दिखावा होकर आतंकवादियों को कब्जे में लेकर पाकिस्तानी यंत्रणा उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है, ऐसा आरोप पाकिस्तानी नेताओं ने ही किया था| भारत की रक्षा मंत्री ने भी पाकिस्तान ने आज भी आतंकवादियों पर कार्रवाई शुरू नही की है, यह बयान दिया है| तथा पाकिस्तान को आतंकवाद खतम करने में बिल्कुल रुचि नही है, यह गंभीर आरोप रक्षामंत्री सीतारामन ने किया है| इसके विपरीत आतंकवाद को प्रोत्साहन देने का काम पाकिस्तान आज भी कर रहा है, ऐसा आरोप सीतारामन ने किया है|

पत्रकारों से बोलते हुए रक्षा मंत्री सीतारामन ने भारत के रक्षादल का मनोबल उच्चस्तर पर होने की गवाही दी है| देश की जनता रक्षादल के पीछे पूर्ण रूप से खड़ी है और रक्षादल को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है| इसकी वजह से रक्षादल का मनोबल अधिक ऊंचाई पर होकर रक्षा मंत्री सीतारामन ने उस पर समाधान व्यक्त किया है| दौरान भारत ने पाकिस्तान का एफ-१६ विमान नहीं गिराया है, ऐसा दावा अमरिका के एक पत्रिका ने किया था|

यह दावा अमरिका की सरकार तथा रक्षा विभाग ने करने का यकीन दिलाकर पाकिस्तान इसका भारत के विरोध में उपयोग कर रहा है| इस पत्रिका के दावे की वजह से भारत का झूठ उजागर होने का दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री ने किया था|

इस पर बोलते हुए रक्षा मंत्री सीतारामन ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई है| अगर भारत ने पाकिस्तान का एफ-१६ विमान नहीं गिराया होता, तो भारत के भूभाग में इस विमान के मिसाइल के टुकड़े कैसे मिले हैं, ऐसा सवाल सीतारामन ने किया है| तथा पाकिस्तान के बेड़े में होनेवाले सारे एफ-१६ विमान सुस्थिति में होने का दावा करनेवाले ‘फॉरेन पॉलिसी मैगजीन’ ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी निराधार होने की टिप्पणी भी रक्षामंत्री सीतारामन ने लगाई है|

साथ ही पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का प्रत्युत्तर बालाकोट के हमले द्वारा पाकिस्तान को मिला है, ऐसा कहकर आगे चलकर भारत आतंकवाद सहन नहीं करेगा, ऐसा स्पष्ट संदेश पाकिस्तान को मिलने की बात सीतारामन ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.