भारत १६ से २० अप्रैल के दौरान पाकिस्तान पर हमला करेगा – पाकिस्तानी विदेश मंत्री का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरइस्लामाबाद – भारत पाकिस्तान पर हमला करने की तैयारी कर रहा है| १६ से २० अप्रैल दौरान भारत यह हमला करेगा और इसके लिए भारत के रक्षादल ने पाकिस्तान में टारगेट निश्चित किए हैं| जिनमें पाकिस्तान के लष्करी ठिकानों का समावेश है, ऐसा यकीनन सूत्रों से यह जानकारी मिलने का दावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया है| भारत की इन गतिविधियों की जानकारी सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश होनेवाले अमरिका, रशिया, फ्रान्स, ब्रिटेन एवं चीन को होने की बात विदेश मंत्री कुरैशी ने स्पष्ट की है|

पिछले कुछ हफ्तों से भारत पाकिस्तान पर फिर से हमला किए बिना स्वस्थ नहीं रहेगा, ऐसा डर इस देश में व्यक्त किया जा रहा था| प्रधानमंत्री इम्रान खान ने भी पाकिस्तान को भारत से होनेवाला खतरा अभी खतम नहीं हुआ है, ऐसा सूचित किया था| अब विदेश मंत्री कुरैशी ने पत्रकार परिषद बुलवाकर भारत १६ से २० अप्रैल के दौरान पाकिस्तान पर हमला करेगा, यह दावा किया है| यह अत्यंत चिंताजनक बात होकर दोनों परमाणु शस्त्रधारी देशों में केवल चर्चा हो सकती है एवं चर्चा के मार्ग से ही प्रश्न सुलझाए जा सकते हैं, ऐसा कुरैशी ने भारत को सूचित किया है| अलग शब्दों में भारत ने हमला करने पर इन दोनों देशों का संघर्ष परमाणु युद्ध के स्तर पर जाएगा, ऐसी चेतावनी विदेशमंत्री कुरैशी से दी जा रही है|

भारत ने इससे पहले ही इस हमले की तैयारी शुरू की थी, ऐसा आरोप कुरैशी ने इस पत्रकार परिषद में किया है| कुछ दिनों पहले भारतीय रक्षादल के प्रमुख के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की है| इस बैठक में रक्षादल के प्रमुख ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की पूरी तैयारी होने की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी है|

अब केवल पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए राजनैतिक नेतृत्व के आदेश की हम प्रतीक्षा कर रहे हैं, ऐसा रक्षादल प्रमुख ने इस बैठक में स्पष्ट किया है| उस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने हम इससे पहले भी रक्षादल को पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए पूरी छूट दी है, इसकी याद दिलाई| इन सारी बातों का दाखिला पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरेशी ने अपने पत्रकार परिषद में दिया है|

इस बारे में खबरें भारतीय तथा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों में प्रसिद्ध हुई थी| पर भारत ने इन खबरों का खंडन नहीं किया है| इसका अर्थ इन खबरों को भारत से समर्थन दिया जा रहा है, ऐसा होता है, ऐसा तर्क भी उस समय शाह महमूद कुरैशी ने प्रस्तुत किया है| भारत के संभाव्य हमलों की जानकारी पाकिस्तान के विदेश सचिव ने सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य देश होनेवाले अमरिका, रशिया, फ्रान्स, ब्रिटेन एवं चीन को दी है| दक्षिण एशिया में शांति चाहिए तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांत प्रदर्शक के तौर पर नहीं रह सकता| इसके लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत को रोककर हस्तक्षेप करना ही होगा, ऐसी मांग कुरैशी ने की है|

२६ फरवरी के रोज भारत ने पाकिस्तान की हवाई सीमा का भंग किया| यह घटना अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने नजरअंदाज की थी, ऐसी शिकायत उस समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने की है| तथा भारत दक्षिण एशिया में कर रहे इस कारवाईयों के पीछे अलग बातें हैं, इसकी भी पाकिस्तान को कल्पना होकर, अमरिका एवं अन्य पश्‍चिमी देश भारत को बल प्रदान कर रहे है, यह अप्रत्यक्ष आरोप पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने लगाया है| इस मामले में पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को समन्स भी भेजा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.