इंधन उत्पादक देश अमरिका के प्रतिबंधों से ईरान की रक्षा करे – ओपेक प्रमुख का आवाहन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

फुजैराह – ‘इराण सिर्फ ओपेक का संस्थापक सदस्य ही नहीं है, बल्कि इस इंधन निर्यात करने वाले देशों के संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य भी है। इस वजह से ओपेक के सभी सदस्य देश एकजुट रहकर ईरान का समर्थन करना आवश्यक है’, ऐसा आवाहन इंधन निर्यात करने वाले देशों के ओपेक संगठन के महासचिव ‘मोहम्मद सन्सुई बकीर्दो ने किया है। लेकिन सऊदी अरेबिया, संयुक्त अरब अमिरात इन ओपेक सदस्य देशों ने ईरान के खिलाफ भूमिका अपनाई है, ऐसा आरोप ईरान कर रहा है।

ओपेक, आवाहन, मोहम्मद सन्सुई बकीर्दो, इंधन, निर्यात, अमरिका, ईरान, चीन

अमरिका ने ईरान पर लगाए हुए प्रतिबन्ध और उससे ईरान की इंधन निर्यात पर होने वाला परिणाम, इस पृष्ठभूमि पर यूएई के फुजैराह शहर में ओपेक की बैठक का आयोजन किया गया था। उस समय बोलते समय बकीर्दो ने ईरान को समर्थन देने का आवाहन किया है। अमरिका ने ईरान पर प्रतिबन्ध लगाने के बावजूद ओपेक के अन्य सदस्य देशों ने ईरान के साथ संबंध बनाए रखने चाहिए, ऐसा बकीर्दो ने कहा है। ईरान को विकल्प ढूंढने का यह समय नहीं है, ऐसा बकीर्दो ने कहा है। सदस्य देशों ने एकजुट होकर रहना ही, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है, ऐसा दावा बकीर्दो ने किया है।

अमरिका के प्रतिबंधों के डर से ईरान की इंधन निर्यात तेजी से गिर रही है। चीन और अन्य कुछ सदस्य देशों को छोड़कर बहुतांश देश और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने ईरान के साथ व्यवहार बंद करने की वजह से ईरान के इंधन भंडार में बढ़ोत्तरी हो रही है। सन २०१६ के बाद पहली बार ईरान की इंधन निर्यात रिकॉर्ड गति से घटी है। इस वजह से भड़के ईरान ने सीधे होर्मुझ की खाड़ी को रोकने की धमकी दी थी। ईरान की इस धमकी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इंधन के दाम इन दिनों ७८ डॉलर्स प्रति बैरल पर पहुंचा है। भविष्य में यह दाम अधिक बढ़ने की संभावना है।

ओपेक और अन्य इंधन निर्यातदार देश इंधन के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ हैं। सऊदी अरेबिया और रशिया ने ईरान की इंधन निर्यात को अपनी ओर मोड़ने में सफ़लत प्राप्त कि है, ऐसा दावा किया जा रहा है। इस वजह से ईरान के सामने संकट बढ़ता जा रहा है। ओपेक के ईरान के नेता अर्देबिली ने कुछ घंटों पहले ही सऊदी और रशिया पर ऐसा आरोप किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.