नायजेरिया में हैजे से १७५ लोगों की मृत्यू – १० हजार से अधिक लोग हैजे से बिमार होने का डर

Third World Warअबुजा: नायजेरिया के ईशान्य क्षेत्र में हैजे का बडा फैलाव हुआ है| इस दौरान १० हजार लोक हैजे के चपेट में आने से बिमार हुए है| इस के अलावा हैजे के कारण १७५ लोगों की मृत्यू हुई है और असल में इस बिमारी से जान गंवाने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है, ऐसा डर है| हैजे के चपेट में आया नायजेरिया आफ्रिका का तीसरा देश है| पिछले छह महिनों में अल्जिरिया और झिम्बाब्वे में हैजे से ५० से अधिक लोगों ने दम तोडा है| पिछले वर्ष येमेन में हैजे का फैलाव के दौरान यह जैविक युद्ध का हिस्सा है और इस के पिछे अमरिका और सऊदी अरेबिया है, ऐसा दावा कुछ माध्यमों ने किया था|

नाइजीरिया, हैजे, १७५ लोगों, मृत्यू, १० हजार, अधिक लोग, बिमार, डरईशान्य नायजेरिया में अदामावा, बॉर्नो और योबे इन तीन प्रांतों में हैजे का तेजी से फैलाव हो रहा है, ऐसी जानकारी सामने है| ‘नॉर्वेजिअन रिफ्युजी कौन्सिल’ इस स्वयंसेवी संगठनने इस संदर्भ में एक रपट प्रसिद्ध की है| हैजे का फैलाव हुए प्रांतों में ‘बोको हराम’ इस आतंकी संगठन का नियंत्रण है| बोको हराम के हमलों से हजारो लोग विस्थापित हुए है और यह सभी भीड भरे शरणार्थी शिविरों में रहने के लिये मजबूर है| हैजा तेजी से फैलने के पिछे यह भी एक प्रमुख कारण है, ऐसा दावा इस संगठनने किया है|

नायजेरिया हो रही बारिश में शुरू बारिश नें स्थिती और भी बिगाडी है| शिविर और आरोग्य सुविधाओं के लिये पर्याप्त जगह उपलब्ध नही हुई तो अगले साल की शुरूवात में यहा हैजे का फैलाव और भी अधिक भयंकर हो सकता है, ऐसी चेतावनी ‘नॉर्वेजिअन रिफ्युजी कौन्सिल’ के अधिकारियों ने दी है|

आफ्रिका का सबसे अधिक इंधन उत्पादक देश के तौर पर पहचाना जा रहे नायजेरिया में पानी की आपुर्ती और सफाई की सुविधाओं की कमी है| इस कारण इस देश को लगातार महामारी के रोगों का झटका मिल रहाहै| इस में मलेरिया और हैजा इन रोगों का समावेश है| बोको हराम यह आतंकी संगठन २००९ से नायजेरिया में आतंकी हमले कर रही है| इस के बाद ही नायजेरिया में महामारी के रोगों की मात्रा बढी है, ऐसा माना जाता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.