ईरान के साथ किए गए परमाणु अनुबंध से केरी दूर रहें – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की आलोचना

वॉशिंग्टन: ‘ईरान के साथ परमाणु अनुबंध के बारे में निर्माण हुई गडबडी के लिए भूतपूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी जिम्मेदार हैं और इस परमाणु अनुबंध से केरी दूर ही रहें’, ऐसी जोरदार आलोचना अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की है। उसीके साथ ही अवैध रूपसे ईरानी नेताओं के साथ चर्चा करके केरी अपने देश के हित को चोट पहुंचा रहे हैं, ऐसा आरोप भी ट्रम्प ने लगाया है।

फ़रवरी महीने में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ब्रिटन फ़्रांस और जर्मनी इन यूरोप में स्थित अमरिकी मित्र देशों को ईरान के साथ किए गए परमाणु अनुबंध के बारे में निर्णायक अवधि दिया था। सन २०१५ में अमरिका और मित्र देशों के साथ किया हुआ परमाणु अनुबंध सबसे बुरा अनुबंध है और १२ मई से पहले इस अनुबंध में आवश्यक बदलाव करके ईरान की तरफ से यह अनुबंध संमत करके लेने की सूचना ट्रम्प ने की थी।

ईरान, परमाणु अनुबंध, जॉन केरी, डोनाल्ड ट्रम्प, आलोचना, अमरिका, ब्रिटनइसके बाद अगले कुछ दिनों में ही अमरिका के भूतपूर्व विदेश मंत्री और ईरान के साथ परमाणु अनुबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जॉन केरी ने यूरोप में ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरीफ से गोपनीय मुलाकात की थी। साथ ही केरी ने फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युअल मैक्रॉन और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्ष फ्रैंक-वॉल्टर के साथ चर्चा करने की खबरें सामने आईं थी। ईरान के साथ का परमाणु अनुबंध बचाने के लिए केरी की कोशिश शुरू है, ऐसा दावा अमरिकी अधिकारियों ने किया था।

परमाणु अनुबंध बचाने के लिए भूतपूर्व विदेश मंत्री केरी ने ईरान और यूरोपीय देशों के साथ शुरू की हुई चर्चा अवैध है, ऐसी ट्रम्प ने आलोचना की है। ‘केरी ने इसके पहले ही परमाणु अनुबंध करके गड़बड़ी मचाई है। इस वजह से अब केरी की पर्दे के पीछे की अवैध राजनीति की अमरिका को आवश्यकता नहीं है’, ऐसा ट्रम्प ने स्पष्ट किया है।

केरी के पास जब मौका था तब उन्होंने परमाणु अनुबंध की गड़बड़ी मचाई, ऐसा कहकर केरी के ईरान के साथ के संबंध अमरिका का नुकसान करने वाले हैं, ऐसा आरोप ट्रम्प ने किया है। इसके बाद ट्रम्प ने जल्द ही ईरान के साथ परमाणु अनुबंध के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय घोषित करेंगे ऐसा कहा है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस घोषणा की तरफ दुनिया का ध्यान लगा है।

दौरान, अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने पर निश्चित होने का दावा फ़्रांस के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है। अमरिका ने इस अनुबंध से बाहर निकलने का रास्ता अपनाया है, लेकिन फ़्रांस और जर्मनी ने इस अनुबंध का समर्थन करने वाले हैं, ऐसी घोषणा मैक्रॉन ने की है। अमरिका के व्यतिरिक्त अन्य देशों ने आश्वस्त किया है, फिर भी स्वयं परमाणु अनुबंध छोड़ने वाले नहीं हैं, ऐसा ईरानी राष्ट्राध्यक्ष ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.