ईरान की तेल निर्यात रोकने पर अमरिका के दोस्त राष्ट्रों की तेल निर्यात रोकेंगे – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष की धमकी

बर्न: ‘अमरिका द्वारा ईरान की तेल निर्यात रोकने के लिए शुरू कोशिशे मतलब खुली आँखो से देखा गया सपना है| लेकिन अमरिका ने ईरान की तेल निर्यात रोक कर ईरान को अकेला रखने की कोशिश की तो खाड़ी के अन्य देशों का तेल भी अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में नहीं पहुचेगा’, ऐसी धमकी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने दी| इसके लिए ईरान पर्शियन खाड़ी में सैनिकी कार्रवाई करेगा क्या, इस पर जवाब देने से राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने इन्कार किया|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने मई महिने में ईरान के ऐतिहासिक परमाणू समझौते से पिछे हटने की घोषणा की| साथही ईरान पर नए कठोर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करते हुए ईरान को हैरान करने के लिए प्रतिबंध बढ़ाए जाएंगे, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी थी| साथही ईरान परमाणू कार्यक्रम बंद करे, इस लिए सैनिकी कार्रवाई के बदले प्रतिबंधों का इस्तेमाल करने की बात ट्रम्प ने कहीं थी|

तेल निर्यात, रोकने, अमरीका, दोस्त राष्ट्रों, हसन रोहानी, धमकी, ईरान, अंतर्रराष्ट्रीय बाजारअमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने ईरान की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाले तेल व्यापार को बंद करनी की नीति अपनाई| इस लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान समेत तेल सहयोग करने वाले देशों को इस सहयोग से पिछे हटने की सूचना की थी| इस लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सौदी अरेबिया और अन्य अरब दोस्त राष्ट्रों से तेल खरिदारी करने का प्रस्ताव दिया था| साथही ईरान पर की गई इस कार्रवाई के नतिजे अंतर्रराष्ट्रीय बाजार पर ना हो इसलिए सौदी को तेल का उत्पाद बढ़ाने का आवाहन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया था|

वहीं राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान से तेल सहयोग तोडने से इन्कार करने वाले देशों को अमरिका के कठोर कार्रवाई का सामना करना होगा, ऐसी चेतावनी दी थी| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष खामेनी ने ट्रम्प की इस चेतावनी की आलोचना करते हुए खाड़ी देशों की तेल निर्यात रोकने की धमकी दी है| ‘अमरिका को ईरान की तेल निर्यात पूरी तरह से रोकने है| लेकिन ईरान को दी गई चेतावनी का मतलब अमरिका को ही पता नही| क्यूंकी यदी ईरान तेल निर्यात नहीं कर सकता तो ईरान के पड़ोसी देशों का तेल भी अंतर्रराष्ट्रीय बजार में निर्यात के लिए नहीं जा सकता’, ऐसी धमकी रोहानी इनके सरकारी वेबसाईट पर प्रकाशित हुई है|

फिलहाल यूरोप का दौरा कर रहें राष्ट्रध्यक्ष रोहानी ने स्वित्झर्लंड में की पत्रकार बैठक में भी यहीं चेतावनी दी| ‘अकेले ईरान का तेल निर्यात रोखकर खाड़ी के अन्य अरब देशों का तेल सुरक्षित निर्यात किया जाएगा, ऐसा सोचना भी मुर्खता होगी’, असा रोहानी ने कहा| ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने खुले रुप से पर्शियन खाड़ी पर कार्रवाई करने की धमकी नहीं दी है, लेकिन वैसे संकेत दिए है|

इससे पहले भी परमाणू कार्यक्रम पर अमरिका और दोस्त राष्ट्रों की कार्रवाई को जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुझ खाड़ी, पर्शियन खाड़ी की नाकाबंदी करने की धमकी दी थी| इन समुद्री मार्ग से सामग्री की यातायात रोकने पर अमरिका और यूरोपीय देशों को तेल की आपूर्दी बंद होगी और इससे पश्‍चिमी देशों की गर्दन दबोची जाएगी, ऐसा दावा ईरान ने किया था| इसलिए ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने दी इस चेतावनी की ओर गंभीरता से देखा जा रहा है|

ईरान ने कुछ महिनों पहले होर्मुझ की खाडी में नौसैना की तैनाती बढ़ाई थी| साथही ईरान के गस्ती जहाजों ने पर्शियन खाड़ी में अमरिकी विमान वाहक युद्धपोतों का पिछा किया था| इससे पर्शियन खाड़ी में तनाव निर्माण हुआ था| इसके बाद अमरिका और दोस्त राष्ट्रों ने इस समुद्री क्षेत्र में अपनी युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.