अमरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के युद्धाभ्यास पर चीन की जासूसी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैनबरा: आनेवाले २ दिनों में अमरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान में युद्धाभ्यास शुरू हो रहा है| इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के सुरक्षा के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण होने का दावा ऑस्ट्रेलिया ने किया है| ऐसी परिस्थिति में चाइना का ‘स्पाय’ विध्वंसक इस युद्धाभ्यास पर जासूसी करने के लिए ऑस्ट्रेलियन सागरी क्षेत्र के पास दाखिल हुई है| तथा चीन के विध्वंसक पर अपनी कड़ी नजर होने की बात ऑस्ट्रेलियन नौसेना ने सूचित की है|

आनेवाले ११ जुलाई से आगे २ हफ्तों के लिए ऑस्ट्रेलिया के सागरी सीमा में युद्धाभ्यास आयोजित किया जा रहा है| इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, अमरिका के लगभग २५००० सैनिक शामिल होनेवाले हैं| साथ ही लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर से सज्ज होनेवाले अमरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के एम्फिबियस युद्धपोत भी इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे| वर्ष में दो बार यह युद्धाभ्यास आयोजित किया जाता है| इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपने हितसंबंधो की सुरक्षा तथा आतंकवाद विरोधी कार्रवाई की परख करना, यह इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य होने की बात ऑस्ट्रेलियन नौसेना ने कही है|

यह युद्धाभ्यास शुरू होने के लिए केवल २ दिन बचे हैं और चीन के नौसेना की विध्वंसक ‘स्पाय’ ऑस्ट्रेलियन सागरी क्षेत्र के पास दाखिल होती दिखाई दी है, ऐसी जानकारी ऑस्ट्रेलियन नौसेना ने दी है| ‘८१५जी डोंगडीआईओ’ श्रेणी का ‘एक्जिलेरी जनरल इंटेलिजेंस’ यह जासूसी करने वाला विध्वंसक है| फिलहाल यह विध्वंसक ‘पापुआ न्यू गिनिया’ के सागरी सीमा में लंगर डालकर होने की बात ऑस्ट्रेलियन नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल ग्रेग बिल्टन ने स्पष्ट की है|

अंतरराष्ट्रीय सागरी सीमा से दूसरे देश के युद्धाभ्यास पर नजर रखने में कोई एतराज ना होने की बात संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियम बताते हैं| पर चीन से लगातार अमरिका, ऑस्ट्रेलिया के युद्धाभ्यास पर जासूसी किए जाने का आरोप ऑस्ट्रेलियन लष्करी विश्‍लेषक एवं माध्यम कर रहे हैं| इससे पहले भी चीन के विध्वंसक ने पैसिफिक रिम और तलिस्मान सैबर इस सागरी युद्धाभ्यास पर जासूसी की थी|

दौरान पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने खुलेआम साउथ चाइना सी में चीन की आक्रामक गतिविधियों का विरोध किया है| तथा इस सागरी क्षेत्र में अपने विध्वंसक की गश्ती, सागरी अभ्यास भी बढ़ाया है| ऑस्ट्रेलिया की इस भूमिका की वजह से भड़के हुए चीन ने भी कुछ महीनों पहले ऑस्ट्रेलियन सागरी क्षेत्र के पास विध्वंसक रवाना किया था| साथ ही ‘वनातू’ इस ऑस्ट्रेलिया के पास होनेवाले देश में नौसेना अड्डा निर्माण करने के लिए भी चीन की गतिविधियां शुरू है|

चीन का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को परमाणु बम प्राप्त करना होगा – लष्करी विश्‍लेषकों का आवाहन

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ानेवाले चीन के विरोध में ऑस्ट्रेलिया अपनी शस्त्र सज्जता बढ़ाए| चीन का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया परमाणु शस्त्र संपादित करें, ऐसा आवाहन ऑस्ट्रेलिया के प्रभावी लष्करी अभ्यास गट के विश्‍लेषक ह्यूज व्हाइट ने किया है|

चीन के बढ़ते सामर्थ्य की तरफ ऑस्ट्रेलिया ध्यान दें एवं सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया अमरिका पर निर्भर न रहें| चीन को प्रत्युत्तर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी शस्त्र सज्जता बढ़ाने पर और परमाणु शस्त्र पाने में कोई आपत्ति नही है, यह बात व्हाईट ने एक वृत्त माध्यम से बोलते हुए कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.