राष्ट्राध्यक्ष पुतिन को गिरफ्तार करने की कोशिश करना रशिया विरोधी युद्ध का ऐलान होगा – सिक्योरिटी कौन्सिल के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव की चेतावनी

मास्को – ‘कल्पना करें, किसी परमाणु अस्त्रधारी देश का मौजूदा राष्ट्रप्रमुख जर्मनी जैसे देश में जाता हैं और उस देश में उसकी गिरफ्तारी होती है। ऐसा हुआ तो यह रशिया विरोधी युद्ध का ऐळान होगा’, ऐसी सख्त चेतावनी सिक्योरिटी कौन्सिल के उप प्रमुख और पूर्व राष्ट्राध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने दी। इस दौरान उन्होंने ऐसे बयान कर रहे जर्मन नेताओं को भी मज़ाक बनाया।

पिछले हफ्ते यूरोप स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के विरोध में युद्ध अपराध के मामले दर्ज़ करके गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। इस वारंट का यूक्रेन समेत अमरीका और यूरोपिय देशों ने समर्थन किया है। अपराधिक न्यायालय ने मंजूरी प्रदान करनेवाले किसी भी देश का पुतिन ने दौरा किया तो उस देश में उनकी गिरफ्तारी हो सकती हैं, ऐसे दावे भी पश्चिमी देश कर रहे हैं। रशियन नेताओं ने इसपर कड़ी आलोचना की हैं और मेदवेदेव की चेतावनी इसी का हिस्सा हैं।

मेदवेदेव ने इससे पहले हेग में स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत रशियन मिसाइलों का लक्ष्य बन सकता हैं, ऐसी धमकी भी दी थी। इसके बाद जर्मन नेताओं ने किए बयान बाज़ी के जवाब में उन्होंने सीधे युद्ध की चेतावनी दी। रशिया के मिसाइल जर्मन संसद के साथ चान्सरल के दफ्तरों को भी लक्ष्य करेंगे, ऐसी चेतावनी उन्होंने दी। रशियन वृत्तसंस्थाओं को दिए साक्षात्कार में मेदवेदेव ने परमाणु विनाश की बढ़ी संभावना पर ध्यान आकर्षित किया था।

पश्चिमी देशों से यूक्रेन को हो रही घातक हथियारों की आपूर्ति विश्व को हर दिन परमाणु विनाश के करीब धकेल रही हैं, ऐसी चेतावनी रशिया के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने दी हैं। पश्चिमी देश रशिया को तोड़ने की कोशिश में हैं और इसमें अमरीका सबसे आगे होने का बयान मेदवेदेव ने किया। युनाइटेड स्टेटस्‌‍ ऑफ अमरीका यह रशिया की शत्रु हैं, यह दावा भी उन्होंने इस दौरान किया।

रशिया के उप विदेश मंत्री सर्जेई रिब्कोव ने भी  बढ़ते परमाणु खतरे पर ध्यान आकर्षित किया। पिछले कुछ दशकों पर गौर करें तो मौजूदा परमाणु संघर्ष का खतरा सबसे अधिक स्तर का है, ऐसा रिब्कोव ने कहा। साथ ही अमरीका के साथ ‘न्यू स्टार्ट ट्रिटी’ करने पर रशिया फिहाल दोबारा सोचने की स्थिति में ना होने का बयान भी उन्होंने किया।

मराठी English

Leave a Reply

Your email address will not be published.