एअर इंडिया की मांग से दुनिया भर में सनसनी – कुल ८४० यात्री विमान खरीदने की तैयारी

नई दिल्ली – यात्री विमानों का निर्माण कर रही दुनिया की प्रमुख एअरबस और बोईंग कंपनी सो कुल ४७० विमानों की ऑर्डर देकर एअर इंडिय ने सनसनी फैलाई है। भारत की यात्री विमान कंपनी से प्राप्त हुई इस ऑर्डर की वजह से अपने देश में लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा, ऐसा बयान फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषी सुनाक और अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा हैं। दुनिया भर के प्रमुख देश आर्थिक मंदी के भंवर में जाने की संभावना है, और ऐसे में भारत विश्व के विकास का इंजन बनकर काम करेगा, यही बात भारत से प्राप्त हुए इस ऑर्डर से रेखांकित हुई है। पुरा विश्व इससे चौक गया है और ऐसे में एअर इंडिया कुल ८४० यात्री विमान खरीदेगी, यह सामने आया है।

अपने विनिवेश की नीति के अनुसार पिछले साल भारत सरकार ने एअर इंडिया से अपना निवेश हटाया और एअर इंडिया कंपनी टाटा समूह का हिस्सा बनी। टाटा समूहने ही एअर इंडिया का गठन किया था। लेकिन, आज़ादी के बाद एअर इंडिया का राष्ट्रीयकरण किया गया था। लेकिन, पिछले साल एअर इंडिया टाटा समूह का फिर से हिस्सा हुई और इस कंपनी के विस्तार के लिए जोरदार कोशिश शुरू हुई थी। भारत की आर्थिक प्रगति के साथ ही विमान सफर करने वालों की संख्या काफी बढ़ रही हैं। इस वजह से यात्री विमान कंपनियं के लिए बड़े अवसर उपलब्ध होंगे और इसका लाभ उठाने के लिए एअर इंडिया के व्यवस्थापन ने महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है।

इसके अनुसार यूरोप की ताकतवर विमान निर्माती एअरबस कंपनी से एअर इंडिया २५० यात्री विमान खरीद रही हैं। यह समझौता होने के दूसरे ही दिन अमरीका की बोईंग कंपनी से २२० विमान खरीद करने के व्यवहार की जानकारी एअर इंडिया ने सार्वजनिक की। लेकिन, उससे भी पहले अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने एअर इंडिया बोईंग से दो सौ से अधिक विमान खरीद करेगी, यह ऐला करके इसपर संतोष व्यक्त किया। इस वजह से अमरीका में दस लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया था।

एअर बस और बोईंग से एअर इंडिया कुल ४७० विमान खरीद कर रही हैं, इसका संज्ञान पूरे विश्व ने लिया है। इस वजह से भारत की आर्थिक स्थिति अदिक तीव्रता से सामने आयी हैं। लेकिन, इसपर जारी चर्चा के बीच में ही एअर इंडिया के ‘कमर्शिअल ॲण्ड ट्रान्स्फॉर्मेशन’ विभाग के प्रमुख निपूण अग्रवाल ने यह दावा किया कि, एअर इंडिया ने कुल ८४० यात्री विमान खरीद ने की मांग दर्ज़ की है। इनमें से ४७० विमान एअरबस और बोईंग से खरीदे जाएंगे। लेकिन, शेष विमानों की खरीद के लिए एअर इंडिया के लिए कई विकल्प खुले होंगे, ऐसा अग्रवाल ने कहा हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.