अज़रबैजान पर हुए मिसाइल हमले में १३ की मौत होने का दावा

मिसाइल हमले

येरेवान/बाकु – अज़रबैजान के दूसरे क्रमांक के शहर गांजा में हुए मिसाइल हमले में १३ की मौत हुई है और ५० से अधिक घायल हुए है। यह हमला आर्मेनिया से होने का आरोप अज़रबैजान ने किया है और इस दौरान स्कड मिसाइल का इस्तेमाल होने का दावा किया गया। तभी बीते तीन सप्ताह से शुरू आर्मेनिया-अज़रबैजान युद्ध में मरनेवालों की संख्या ६३३ तक जा पहुँचने की जानकारी दी गई। लेकिन, प्रत्यक्ष में इस युद्ध में मरनेवालों की संखया हज़ारों की संख्या में होने की बात कही जा रही है।

शनिवार के तड़के गांजा शहर में हुए मिसाइल हमले में कई घर तहस नहस हुए और १३ लोगों की मृत्यु हुई। इस हमले के घायलों की संख्या ५० से अधिक है और इनमें से कई गंभीररूप से घायल होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह हमला आर्मेनिया ने ही किया है और इसके लिए रशियन स्कड मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है, यह आरोप अज़रबैजान ने किया है। इस हमले पर अज़रबैजान ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है और इसका प्रतिशोध युद्धभूमि पर लिया जाएगा, यह इशारा अज़रबैजान के राष्ट्राध्यक्ष इलहाम अलीयेव ने दिया।

मिसाइल हमले

आर्मेनिया ने यह आरोप स्पष्ट शब्दों में ठुकराए है और उल्टा अज़रबैजान ही नागोर्नो-कैराबख के रिहायशी इलाकों पर भीषण हमले कर रहा है, यह आरोप किया। अज़रबैजान ने सीमा क्षेत्र के कुछ ठिकानों पर कब्जा किया है और युद्ध के माध्यम से स्टेटस्‌ को बदलने की कोशिश होने पर नाराज़गी व्यक्त की। इसी के साथ तुर्की ने आर्मेनिया ने किए हमलों पर यह युद्ध अपराधिक मामला होने की आलोचना की है और कार्रवाई की माँग की है।

मिसाइल हमले

लेकिन, प्रत्यक्ष में आर्मेनिया-अज़रबैजान युद्ध में तुर्की की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरदार आलोचना होने लगी है। कुछ दिन पहले रशिया ने तुर्की की दखलअंदाज़ी पर नाराज़गी व्यक्त की थी। अब अमरीका ने भी तुर्की की हरकतों को लक्ष्य किया है। अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने यह आरोप किया है कि, तुर्की से आर्मेनिया-अज़रबैजान युद्ध अधिक भड़काया जा रहा है। साथ ही आर्मेनिया-अज़रबैजान युद्ध यह लंबे समय के तनाव का हिस्सा है और इस पर शांति की राह से हल निकाला जा सकता है, ऐसी स्पष्ट भूमिका अपनाई है। युद्ध शुरू होने के साथ ही तुर्की ने नागोर्नो-कैराबख पर लष्करी संघर्ष ही एकमात्र उपाय होने की आक्रामक माँग करना जारी रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.