उत्तर कोरिया को ताकतवर परमाणु शक्ति बनाएंगे – तानाशाह किम जाँग-उन

सेउल – ‘हमारी जनता, प्रतिष्ठा और संप्रभुता सुरक्षित करने के लिए उत्तर कोरिया परमाणु अस्त्र निर्माण कर रहा है। उत्तर कोरिया को इस सदी की सबसे अधिक ताकतवर परमाणु शक्ति बनाना ही मुख्य उद्देश्य है’, ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग-उन ने दी। उन्होंने पिछले हफ्ते ही अमरीका और मित्रदेशों को परमाणु हमलों की धमकी दी थी। अब रविवार को दिए गए इशारे से उन्होंने उत्तर कोरिया के परमाणु परिक्षण का समय करीब आने के संकेत दिए।

हम विश्व का सबसे ताकतवर अस्त्र रखते हैं, यह बात उत्तर कोरिया ने पिछले हफ्ते अमरीका तक जा टकराने की क्षमता के ‘हॉसाँग-१७’ अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का परीक्षण करके दर्शाई थी। किम ने अपने सैनिकों से बोलते समय यह कहा था। यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु विस्फोटकों से लैस करने की तकनीक भी उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने प्राप्त की है, यह दावा किम जाँग-उन ने किया।

उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का किया हुआ निर्माण और परमाणु विस्फोटकों का भंड़ारण विश्व की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरनाक है, ऐसा इशारा अमरीका दे रही है। उत्तर कोरिया विरोधी कार्रवाई के लिए अमरीका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव रखा था। लेकिन, चीन और रशिया ने उत्तर कोरिया को इस कार्रवाई से बचाया। इसके बाद चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की उत्तर कोरिया के तानाशाह किम से बातचीत होने की खबर प्राप्त हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.