रशिया-यूक्रेन युद्ध में तटस्थ रहे ऑस्ट्रिया पर पश्चिमी देशों का दबाव

वियना – रशिया-यूक्रेन युद्ध में सैन्यकी स्तर पर तटस्थ रहने की भूमिका अपना रहे ऑस्ट्रिया पर पश्चिमी देशों ने दबाव बनाना शुरू किया हैं। अगले हफ्ते ऑस्ट्रिया में ‘ओएससीई’ गुट की बैठक का आयोजन हो रहा है। इस बैठक के लिए ऑस्ट्रिया ने रशिया के १५ नेता और अधिकारियों को वीजा देने का निर्णय किया है। इसे २० देशों के प्रतिनिधियों ने विरोध दर्शाया है।

ऑस्ट्रियारशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूरोपिय देशों ने रशिया के विरोध में भारी मात्रा में प्रतिबंध लगाए थे। यूरोपिय देशों ने यूक्रेन को प्रचंड़ मात्रा में आर्थिक और हथियारों की सहायता करना जारी रखा है। लेकिन, हंगरी, सर्बिया और ऑस्ट्रिया जैसे देशों ने रशिया के विरोध में तीव्र नीति अपनाने से इन्कार किया है। इस वजह से अमरीका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने इन देशों को लक्ष्य करने की कोशिश शुरू की है।

अगले हफ्ते रशिया-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा हो रहा है। इसके साथ ही ‘ओएससीई’ की बैठक भी हो रही है। इसे अवसर बनाकर पश्चिमी देशों ने ऑस्ट्रिया को लक्ष्य करना शुरू किया है। लेकिन, ऑस्ट्रिया की सरकार ने अभी इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.