सेंट्रिफ्यूजेस कार्यान्वित करके ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन करना जारी रखा – इस्रायली और खाड़ी क्षेत्र के माध्यमों की आलोचना

सेंट्रिफ्यूजेस

वियना/तेहरान – ‘ईरान ने नातांज़ और फोर्दो इन दोनों परमाणु केंद्रों में नए सेंट्रिफ्यूजेस कार्यान्वित किए हैं। इसके आगे और भी अधिक सेंट्रिफ्यूजेस इन परमाणु केंद्र में स्थापित करने का ऐलान अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग में ईरान के विशेषदूत काज़ेम घरीबाबादी ने किया है। ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों में किए बदलाव यानी वर्ष २०१५ में किए परमाणु समझौते का स्पष्ट उल्लंघन होने की आलोचना इस्रायली और खाड़ी क्षेत्र के माध्यम कर रहे हैं।

सेंट्रिफ्यूजेस

‘अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग’ ने संयुक्त राष्ट्रसंघ में पेश किए गोपनीय रपट में ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों में दूसरे चरण के सेंट्रिफ्यूजेस कार्यान्वित किए होने की बात कही है। अंतरराष्ट्रीय माध्यमों से यह जानकारी सार्वजनिक होने पर परमाणु ऊर्जा आयोग ने इस विषय पर बोलना टाल दिया। लेकिन, आयोग में ईरान का प्रतिनिधित्व कर रहे विशेष राजदूत घरीबाबादी ने वर्णित ‘सेंट्रिफ्यूजेस’ की जानकारी सार्वजनिक की।

इनमें से ‘नातांज़ परमाणु केंद्र में दो कैस्केड्स में ३४८ ‘आयआर२एम सेंट्रिफ्यूजेस’ लगे हैं। इससे पहले यहां के ‘यूएफ ६’ में इस्तेमाल किए ‘आयआर१ सेंट्रिफ्यूजेस’ की तुलना में ‘आयआर२एम सेंट्रिफ्यूजेस’ चार गुना अधिक क्षमता के हैं’, यह जानकारी घरीबाबादी ने प्रदान की। यूरेनियम संवर्धन के लिए इन प्रगत सेंट्रिफ्यूजेस का इस्तेमाल होता है।

सेंट्रिफ्यूजेस

इसके अलावा, फोर्दो में बनाए भूमिगत परमाणु केंद्र में ‘आयआर६ सेंट्रिफ्यूजेस’ कार्यान्वित करने का बयान ईरान ने किया। अगले दिनों में फोर्दो के प्रकल्प में अधिक सेंट्रिफ्यूजेस कार्यान्वित किए जाएँगे, यह बात भी ईरान ने स्पष्ट की है। वर्ष २०१५ में पश्‍चिमी देशों के साथ किए परमाणु समझौते के अनुसार नातांज़ और फोर्दो परमाणु केंद्र में यूरेनियम का संवर्ध निर्धारित मर्यादा से अधिक करने की अनुमति नहीं है। लेकिन, बीते महीने से ईरान ने इस परमाणु समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। इस्रायली और खाड़ी क्षेत्र के माध्यम ईरान के इस उल्लंघन की आलोचना कर रहे हैं।

इसी बीच, अपने परमाणु केंद्र में यूरेनियम संवर्धन और सेंट्रिफ्यूजेस कार्यान्वित करके ईरान अमरीका के बायडेन प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, यह दावा भी किया जा रहा है। बायडेन प्रशासन ने भी ईरान के साथ बातचीत करने के लिए गतिविधियां बढ़ाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.