अमरिकी शेअर बाजार की गिरावट ‘१९२९ की मंदी’ से भी बदतर संकेत देने वाली – पूर्व सांसद रॉन पॉल की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिकी शेअर बाजार में फिलहाल बडी उथलपुथल शुरू है| इससे स्थिति में सुधार नही होता, यह ध्यान आने के बाद बडी संख्या में निवेशक बाजार से बाहर होने की कोशिश में रहेंगे| उसके बाद की परिस्थिति १९२९ की मंदी से भी बदतर होगी, यह चेतावनी अमरिका के पूर्व सांसद रॉन पॉल इन्होंने दी है| पॉल इनकी इस चेतावनी की पृष्ठभुमि पर अमरिकी शेअर बाजार में बुधवार के दिन बडी गिरावट दर्ज हुई| ‘फेडरल रिझर्व्ह’ ने व्याज दरों में की बढोतरी, यह इस गिरावट का प्रमुख कारण माना जा रहा है|

पॉल इन्होंने इस समय अमरिका-चीन व्यापार युद्ध की ओर ध्यान आकर्षित किया है| यह युद्ध जल्द खत्म नही होगा| उत्पादनों पर लगाए अतिरिक्त आयात कर की समस्या का भी जल्ह हल निकलना संभव नही| आखिरकार वह करों का हिस्सा है, इन शब्दों में अमरिका के पूर्व सांसद ने व्यापार युद्ध बरकरार रहने के संकेत दिए| साथ ही अमरिकी अर्थव्यवस्था में शुरू उथलपुथल का मूल कारण ‘फेडरल रिझर्व्ह’ से लिए जा रहे कर्ज और राजनीतिक नेताओं को मनमानी तौर पर नीधि उपलब्ध करने की प्रक्रिया जिम्मेदार है, यह दावा भी उन्होंने किया|

२००८ की मंदी के बाद ‘फेडरल रिझर्व्ह’ ने शुरू की हुई आर्थिक सहायता की नीति से अर्थव्यवस्था में बडा बुलबुला बना है, यह डर भी उन्होंने व्यक्त किया| दो महीने पहले पॉल ने अमरिकी शेअर बाजार ५० प्रतिशत गिरावट होने से बच नही सकेगा, यह चेतावनी दी थी| उसी समय नजदिकी समय में अमरिका को भयंकर आर्थिक संकट का सामना करना होगा, यह भी उन्होंने कहा था|

रॉन पॉल इन्होंने किया दावा सच साबित हो रहा है, इसके संकेत पिछले हफ्तें शेअर बाजार में हुई गिरावट से स्पष्ट हुआ है| दिसंबर महीने में अमरिका की दो प्रमुख शेअर बाजार ‘डाऊ जोन्स’ एवं ‘एसऍण्डपी ५००’ में बडी गिरावट हुई| ‘डाऊ जोन्स’ १७ फिसदी और ‘एसऍण्डपी ५००’ १४.५ प्रतिशत गिरावट का सामना करते दिखाई दिया| २०१५ के बाद पहली बार यह दोनों इंडेक्स को बडा नुकसान हुआ है और इस साल का नुकसान २००८ के मंदी के बाद हुआ सबसे अधिक नुकसान होने की बात कही जा रही है|

प्रमुख शेअर बाजार विक्रमी गिरावट का सामना कर रहे है, तभी अमरिका के ‘फेडरल रिझर्व्ह’ ने व्याज दरों में ०.२५ प्रतिशत बढोतरी करने का निर्णय किया है| फिलहाल अमरिका में व्याज दर २.२५ प्रतिशत है और नई बढोतरी के बाद यह २.५० प्रतिशत पर जा पहुंचा है| बुधवार के दिन हुई ‘फेडरल रिझर्व्ह’ की बैठक के बाद ‘फेडरल’ प्रमुख जेरोम पॉवेल इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के संबंधी चिंता व्यक्त करके व्याज दर में बढोतरी करने का ऐलान किया| इस वर्ष में फेडरल रिझर्व्ह ने यह चौथी बार व्याज दर में बढोतरी की है|

फेडरल रिझर्व्ह की इस निर्णय के बाद अमरिकी शेअर बाजार ने तेजी से हुई गिरावट का सामना किया| इस परिस्थिति में ‘डाऊ जोन्स इंडस्ट्रिअल ऍव्हरेज’ में ३५१ अंक की गिरावट हुई है| ‘एसऍण्डपी ५००’ ३९ और ‘नैस्डेक कम्पोझिट इंडेक्स’ में १४७ अंक की गिरावट हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.