इस्रायल-सौदी-इजिप्ट की ‘डील’ के लिए अमरीका की कोशिश – अमरिकी वृत्तसंस्था का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका का बायडेन प्रशासन काफी गुप्त तरीके से इस्रायल, सौदी अरब और इजिप्ट की मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहा है। रेड सी क्षेत्र के सनाफिर और तिरान द्विपों का अवसर लेकर इस दिशा में गतिविधियाँ शुरू होने का दावा अमरिकी वृत्तसंस्था ने किया। यह बातचीत सफल हुई तो इस्रायल और सौदी का सहयोग शुरू करने के लिए यह पहला कदम होगा, ऐसा अमरिकी वृत्तसंस्था का कहना है। इस असवर के लिए अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी सौदी पहुँचे हैं, यह खबरें भी प्राप्त हो रही हैं।

इजिप्ट के सिनाई प्रांत के दक्षिणी ओर और रेड सी के मुख पर स्थित सनाफिर और तिरान दो द्विपों के हस्तांतरण को लेकर इस्रायल और सौदी में चर्चा हो सकती है, ऐसा अमरिकी वृत्तसंस्थाओं का कहना है। यह दोनों द्विप पिछले कई दशकों से इजिप्ट के नियंत्रण में थे। साल १९५० में सौदी ने इजिप्ट को यह द्विप दिए थे। इन द्विपों पर सेना तैनात की गयी थी। लेकिन, साल १९७९ में इस्रायल और इजिप्ट में समझौते के बाद इन द्विपों से सेना तैनाती हटाई गयी।

अब इजिप्ट की सरकार यही सनाफिर और तिराहन द्विप सौदी को लौटा रहा है। इस मुद्दे पर अमरीका इस्रायल के साथ बातचीत कर रही है, यह जानकारी अमरीका और इस्रायल के सूत्रों ने अमरिकी वृत्तसंस्था से साझा की।

रेड सी के मुख पर स्थित यह द्विप जॉर्डन के अक्बा और इस्रायल के एलियट दोनों बंदरगाहों के शहर के समुद्री मार्ग में है। इन द्विपों पर सौदी का कब्ज़ा रहने से इस्रायल के व्यापारी जहाज़ों के मार्ग में रुकावट निर्माण ना हो, यह इस्रायल की माँग है।

इस पृष्ठभूमि पर सनाफिर और तिरान द्विप के ‘डील’ के लिए अमरीका ने इस्रायल, सौदी और इजिप्ट तीनों को साथ लाया है, यह दावा अमरिकी वृत्तसंस्था ने किया। इस बातचीत का ब्यौरा अभी तय नहीं हुआ। अमरीका के वरिष्ठ अधिकारी इसी के लिए सौदी में दाखिल होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद अमरीका बातचीत के इस ब्यौरे पर इस्रायल से सहमति प्राप्त करेगी। ऐसा हुआ तो यह इस्रायल और सौदी के सहयोग का पहला कदम होगा, यह दावा अमरिकी वृत्तसंस्था ने किया है।

ईरान के सरकारी वृत्त चैनल ने इन गतिविधियों का संज्ञान लिया है। साथ ही पिछले हफ्ते इस्रायल के रक्षामंत्री बेनी गांत्ज़ और सौदी के उप-रक्षामंत्री प्रिन्स खालिद एकसाथ अमरीका में थे। ईरान के सरकारी समाचार चैनल ने इसका विशेष संज्ञान लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.