अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को हवाई द्वीपों से यूक्रेन की अहमियत ज्यादा – अमरीका के पूर्व कांग्रेस सदस्य की आलोचना

वॉशिंग्टन – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को अमरीका के हवाई द्वीपों से भी यूक्रेन की ज्यादा अहमियत हैं। इसी कारण से हवाई द्वीपों के मउई नामक क्षेत्र पर भीषण आग भड़की होने के बावजूद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यूक्रेन के लिए २४ अरब डॉलर की अधिक सहायता मांग रहे हैं, ऐसी आलोचना अमरीका के पूर्व कांग्रेस सदस्य रॉन पॉल ने की। मउई में भड़की आग में अबतक ९९ लोग मारे गए हैं और हजारों लापता हैं। वहां करीबन छह अरब डॉलर की संपत्ति राख होने की बात कही जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर रॉन पॉल ने बड़ा जोरदार प्रहार किया है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को हवाई द्वीपों से यूक्रेन की अहमियत ज्यादा - अमरीका के पूर्व कांग्रेस सदस्य की आलोचनारशिया विरोधी युद्ध यूक्रेन जीत नहीं सकता। फिर भी रशिया के विरोध जारी अमरीका के इस गुप्त युद्ध के लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने १२० अरब डॉलर खर्च किए हैं। इससे हथियारों के निर्माता लॉक्‌हिड मार्टिन, रेदॉन जैसी कंपनियों को प्राप्त हो रहा अमरिकी करदाताओं का पैसा उन्हीं के जेब में रहता तो अधिक सही होता। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यह स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। उल्टा  वह यूक्रेन युद्ध के लिए अधिक २४ अरब डॉलर मांग रहे हैं। इससे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को हवाई द्वीपों से ज्यादा यूक्रेन अहम होने की बात दिखती है, ऐसी आलोचना रॉन पॉल ने की है।अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को हवाई द्वीपों से यूक्रेन की अहमियत ज्यादा - अमरीका के पूर्व कांग्रेस सदस्य की आलोचना

हवाई द्वीपों पर अबतक की सबसे बड़ी आग भड़की होने के बावजूद राष्ट्राध्यक्ष बायडेन इसे पुरी गंभीरता से नहीं देख रहे हैं, ऐसी आलोचना अब होने लगी है। अमरिकी अर्थव्यवस्था संकटों से घिरी हैं। अमरिकी बैंकों के हालात काफी कमज़ोर हैं। ऐसी स्थिति में भी बायडेन प्रशासन यूक्रेन युद्ध में रशिया को पराजीत करने के लिए अरबों डॉलर जाया कर रहा हैं, इस मुद्दे पर अब अमरिकी माध्यमों ने भी कड़ी आलोचना करना शुरू किया है। पहले के समय में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के समर्थन में खड़ी रही वृत्तसंस्थाएं भी अब यूक्रेन की सहायता को लेकर बायडेन को लक्ष्य करती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.