अमरीका-इस्रायल का ‘रेड सी’  में युद्धाभ्यास

मनामा – मालवाहक जहाज़ों की आवाजाही वाले ‘रेड सी’ क्षेत्र में अमरीका और इस्रायली नौसेनाओं ने हाल ही में युद्धाभ्यास किया। अमरीका की ‘फिफ्थ फ्लीट’ के युद्धपोत और इस्रायली विध्वंसक इस युद्धाभ्यास शामिल हुईं थी। ‘रेड सी’ में ईंधन और मालवाहक जहाज़ों की सुरक्षा, आतंकवाद और समुद्री ड़कैती के खिलाफ कार्रवाई करने का युद्धाभ्यास इस दौरान किया गया।

यूरोप और खाड़ी देशों को जोड़नेवाले ‘रेड सी’ क्षेत्र से ईंधन और सामान की बडे पैमाने पर यातायात होती है। इस समुद्री क्षेत्र से हर दिन लगभग एक सौ जहज़ यात्रा करते हैं। व्यापारी नज़रिये काफी अहम समझे जा रहे इस समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को ईरान से जुड़े आतंकी संगठनों से खतरा होने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर अमरीका और मित्रदेश इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास का आयोजन करते हैं।

पिछले साल से अमरीका और इस्रायल के रक्षाबलों के युद्धाभ्यास करने की मात्रा काफी बढ़ी है। पिछले साल नवंबर में दोनों देशों की नौसेनाओं ने रेड सी क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया और इसमें यूएई और बहरीन जैसे अरब देशों के विध्वंसक भी शामिल हुए हैं। रेड सी क्षेत्र में ईरान ने इस्रायल के जहाज़ पर किए हमले के जवाब में इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया गया था। ऐसे में कुछ ही महीने पहले अमरीका और इस्रायल के लड़ाकू विमानों ने रेड़ सी के हवाई क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया था और इसमें अरब देशों के लड़ाकू विमान भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.