अमरीका ने अलास्का की हवाई सीमा में ‘यूएचएओ’ गिराया – पेंटॅगॉन के माध्यम सचिव का ऐलान

वॉशिंग्टन – अमरीका के अलास्का प्रांत की हवाई सीमा में लगभग ४० हज़ार फिट इंचाई पर मंड़रा रहा ‘अनआइडेंटिफाईड हाय अल्टिट्यूट ऑब्जेक्ट’ (यूएचएओ) गिराने का ऐलान पेंटॅगॉन ने किया। यह यूएचएओ छोटे कार के आकार जितना था, ऐसी जानकारी पेंटॅगॉन के माध्यम सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट रायडर ने प्रदान की। इसी बीच कुछ दिन पहले अमरीका की सीमा में स्पाय बलून भेजने वाले चीन पर अमरीका ने प्रतिबंध घोषित किए हैं। ‘यूएचएओ’

सबसे पहले गुरूवार को अलास्का की हवाई सीमा के करीब इस ‘यूएचएओ’ के नज़र आने की जानकारी अमरिकी रक्षा विभाग को प्राप्त हुई थी। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के आदेश मिलते ही अलास्का के उत्तरी तट से ४० हज़ार फिट उंचाई पर उड़ान भर रहे अम ‘यूएचएओ’ को लक्ष्य किया गया। अमरिकी ‘एफ-२२ रैप्टर’ लड़ाकू विमान ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम किया। यह ‘यूएचएओ’ असल में क्या है और इसे किसने भेजा है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है, ऐसा ब्रिगेडिअर जनरल रायडर ने कहा।

बिल्कुल एक हफ्ते पहले चीन के ‘स्पाइ बलून’ ने अमरीका के माँटाना प्रांत में घुसपैठ की थी। पांच दिन अमरीका की हवाई सीमा में उड़ान भरने के बाद अमरीका ने ‘एफ-२२’ की सहायता से साउथ कैरोलिना के तट के करीबी क्षेत्र में चीन के इस स्पाइल बलून को मार गिराया था। अमरिकी मिसाइलों भंड़ारों की जासूसी करने के लिए चीन ने इन स्पाइ बलून को भेजा है, ऐसे आरोप अमरीका से हुए थे। वहीं, यह बलून मौसम का अध्ययन करने छोड़े गए है, और दिशा भटकने के कारण इस बलून ने अमरीका में प्रवेश किया, ऐसा अजब दावा चीन ने किया था।

अटलांटिक महासागर में गिरे इस स्पाइ बलून के पूर्जे अमरिकी नौसेना ने अपने हिरासत में लिए हैं। यह बलून हमे हवाले करे, ऐसी मांग चीन ने रखी है। साथ ही अपना बलून गिराने की वजह से चीन ने अमरीका को प्रत्युत्तर देने की धमकी दी थी। लेकिन, इससे पहले ही अमरीका की ‘ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री ॲण् सिक्युरिटी विभाग ने संबंधित स्पाइ बलून को लेकर चीन की छह कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इसी बीच अमरीका-चीन के बीच स्पाई बलून पर विवाद बना है और ऐसे में अज्ञात ‘यूएचएओ’ ने अलास्का की हवाई सीमा के करीब उड़ान करना ध्यान आकर्षित करता है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.