अमरिका परमाणुओं का निर्माण जारी रखेगा – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – ‘परमाणु बंदी अनुबंध के मूल उद्देश्य का रशिया ने पालन नहीं किया है। इसीलिए रशिया होश में नहीं आता तब तक अमरिका अपने परमाणुओं की संख्या बढाता रहेगा’, ऐसी धमकी अमरिका के राष्ट्राधयक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी है। इतने सालों तक रशिया ने जो भी किया है, वही अब अमरिका करने वाला है, ऐसा कहकर ट्रम्प ने रशिया की कड़ी आलोचना की है।

अमरिका के राष्ट्रिय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन रशिया के दौरे पर गए हैं और रशियन विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और रशिया के सुरक्षा सलाहकार निकोलाय पात्रुशेव्ह के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात में बोल्टन ने अमरिका और सेव्हिएत रशिया के बीच हुए ‘इंटरमीजिएट-रेंज न्यूक्लिअर फोर्सेस ट्रिट्री’ – आईएनएफ के बारे में चर्चा की है। ‘आईएनएफ’ की समस्या सुलझाने के लिए अमरिका उत्सुक है ऐसा बोल्टन ने इस समय रशियन नेताओं से कहा है। इस बारे में बोल्टन आने वाले कुछ घंटों में रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करने वाले हैं।

लेकिन ‘आईएनएफ’ से पीछे हटने वाले अमरिका की रशिया ने आलोचना शुरू की है। रशिया के भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष मिखाएल गोर्बाचेव्ह और लोकप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं ने अमरिका को जैसे को तैसा प्रत्युत्तर देने की धमकियां देना शुरू किया है। रशिया की इन धमकियों को ट्रम्प ने सोमवार को जोरदार प्रत्युत्तर दिया है।

‘इस ऐतिहासिक अनुबंध का आदर करके अमरिका ने अपने परमाणुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी करना बंद किया था। लेकिन सामने वाले देश ने अनुबंध का आदर नहीं किया है। इस वजह से वह देश और उसके नेता जब तक होश में आते नहीं हैं तब तक अमरिका अपनी परमाणु सज्जता बढाता रहेगा। अमरिका की यह चेतावनी रशिया और चीन को भी है। अमरिका के साथ खेलने वाले हर एक के लिए यह चेतावनी है’, ऐसा ट्रम्प ने पत्रकारों के सामने घोषित किया है।

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी चेतावनी पर अमरिका की तरफ से अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने ट्रम्प की भूमिका का स्वागत करके रशिया को रोकने के लिए इसी तरह की कठोर भूमिका की आवश्यकता थी, ऐसा कहा है। ट्रम्प के विरोधकों ने अमरिका को अधिक हथियारबंद होने की आवश्यकता नहीं है, ऐसा कहा है। यह दुनिया दस बार खत्म हो सकती है, इतने परमाणु अमरिका के पास होने का दावा अमरिका के भूतपूर्व कांग्रेस सदस्य रॉन पॉल ने किया है। फिर भी चीन के खिलाफ सज्जता बढाने के लिए अमरिका इन हथियारों का निर्माण करने वाला है, ऐसी आलोचना पॉल ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.