अमरीका जल्द ही ईरान को तानाशाह से मुक्त करेगी – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन

वॉशिंग्टन/तेहरान – ‘ईरान की चिंता ना करें, अमरीका जल्द ही ईरान को तानाशाह से मुक्त करेगी। इसके लिए ईरान की जनता ही  पहल करेगी’, यह बयान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो  बायडेन ने किया। पिछले ४५ दिनों से ईरान में हुकूमत के विरोध में शुरू प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि पर बायडेन ने यह बयान किया। लेकिन, बायडेन को ठिक से याद नहीं रहता, ऐसी फटकार ईरान के राष्ट्राध्यक्ष इब्राहिम रईसी ने लगाई। ४३ साल पहले ही ईरान स्वतंत्र हुआ और इसके आगे कभी भी अमरीका के कब्ज़े में नहीं जाएगा, ऐसा इशारा रईसी ने  दिया।

ईरान ने महिला, युवति और छात्राओं पर लगाई हिज़ाब सक्ती के विरोध में पिछले सात हफ्तों से ईरान के सौ से भी अधिक शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ईरान के विभिन्न गुट इन प्रदर्शनों का समर्थन कररहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी, मज़दूर एवं व्यापारी, कलाकार, खिलाड़ी और कुछ नेता भी इन प्रदर्शनों के समर्थन में उतरे हैं। अमरीका और यूरोपीय देशों में भी ईरानी हुकूमत के विरोध मे जोरदार प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसें में ईरान के साथ परमाणु समझ्ाौते पर बातचीत कर रहें बायडेन प्रशासन ने स्पष्ट तौर पर ईरान विरोधी भूमिका अपनाई नहीं हैं, ऐसी आलोचना हो रही है।

गुरूवार को ओशियनसाईड में डेमोक्रैट पार्टी की प्रचार सभा में भी मौजूद नागरिकों ने बायडेन पर ईरान विरोधी भूमिका अपनाने के लिए दबाव बनाया। कुछ नागरिकों ने मोबाईल पर ‘फ्री ईरान’ का बैनर दिखाकर बायडेन से बयान की उम्मीद जताई। इसपर बोलते हुए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने  चुनिंदा शब्दों में ईरान जल्द ही मुक्त होगा, फिकर ना करें, ऐसा कहा। लेकिन, इससे ज्यादा एक भी शब्द बायडेन ने ईरान के विरोध मे नहीं कहा।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस बयान पर ईरानी राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने शुक्रवार को प्रत्युत्तर दिया। इसमें रईसी ने बायडेन को भूलने की बिमारी होने की फटकार लगायी। इस वजह से हम क्या बोल रहे हैं, यह उन्हें ही नहीं समझ्ाता, ऐसी फटकार राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने लगायी। साथ ही साल १९७९ की इस्लामी क्रांति में ही ईरान स्वतंत्र हुआ, इसकी याद रईसी ने ताज़ा की।

इसी बीच ईरान में शुरू हुकूमत विरोधी प्रदर्शनों की तीव्रता बढ़ रही हैं। ईरानी सुरक्षा  यंत्रणा की कैद में एक और की मौत  होने की बात स्पष्ट हुई हैं। इस कारण से गुस्साए ईरानी प्रदर्शनकारियों ने रिवोल्युशनरी गार्डस्‌‍ और पुलिस को लक्ष्य करना शुरू किया हैं। इसी बीच कुछ ठिकानों पर स्थानिय धार्मिक नेताओं पर हमलें शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। झ्ााहेदान शहर में प्रदर्शनकारियों के हमले  में धार्मिक नेता के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.