अमरीका प्रचार युद्ध का इस्तेमाल करके ईरान-सौदी के बीच तनाव बढ़ा रही है – ईरान के विदेश मंत्रालय का आरोप

तेहरान – अपने पड़ोसी अरब देशों के साथ संबंध सुधारने के लिए ईरान सकारात्मक कदम उठा रहा हैं। इसपर अच्छा प्रतिसाद भी प्राप्त हो रहा हैैं। ऐसी स्थिति में अमरीका ईरान के विरोध में झुठी खबरें जारी करके सौदी के साथ तनाव बढ़ाने का काम कर रही हैं। अरब देशों में ईरान के खिलाफ नकारात्मक माहौल निर्माण करने के लिए अमरीका प्रचार युद्ध का इस्तेमाल कर रही हैं, ऐसा बड़ा हमला ईरानी विदेश मंत्रालय ने किया। सौदी पर हमला करने की तैयारी मे ईरान होने की चेतावनी अमरीका के प्रमुख अखबार ने दी थी। इसपर ईरान का यह बयान सामने आया हैं।

जल्द ही या अगले ४८ घंटों में ईरान सौदी अरब पर हमला कर सकता हैं, ऐसी खबर ‘द वॉल स्ट्रिट जर्नल’ नामक अमरिकी अखबार ने प्रसिद्ध की। सौदी के गुप्तचर विभाग ने अमरीका से यह जानकारी साझा की, ऐसा दावा इस अखबार ने किया था। इस खबर पर अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने प्रतिक्रिया बयान की थी। खाड़ी में तैनात हमारें सैनिकों की सुरक्षा के लिए अमरीका किसी भी विकल्प का इस्तेमाल करेगी, ऐसी चेतावनी पेंटॅगॉन ने दी थी।

लेकिन, अमरिकी अखबार ने सौदी पर होनेवाले संभावित हमले की झुठी खबर प्रसिद्ध की, यह आरोप ईरान ने लगाया है। ‘पश्चिमी देश और इस्रायल इस तरह से एक तरफा खबरों का निर्माण करते हैं। इस वजह से खाड़ी देशों में ईरान विरोधी नकारात्मक माहौल तैयार होता हैं और अरब देशों के साथ संबंध सुधार ने की कोशिशों को नुकसान पहुँचाया जाता है’, ऐसा आरोप ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने लगाया।

‘एक दूसरें का सम्मान और अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर ईरान पड़ोसी अरब देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की कोशिश कर रहा हैं। इस वजह से इस क्षेत्र में स्थिरता और शांति स्थापित हो सकती हैं। लेकिन, झुठी खबरें ईरान और सौदी के बीच तनाव बढ़ा सकते हैं’, ऐसा दावा कनानी ने किया। साथ ही ईरान पर ऐसें आरोप लगा रहें अमरीका के पास इससे संबंधित सबुत ना होने की बात भी कनानी ने स्पष्ट की। पेंटॅगॉन ने भी सौदी पर होने वाले संभावित हमले की पुख्ता जानकारी देना टाल दिया था।

इसी बीच, कुछ महीने पहले सौदी अरब के नेताओं ने भी ईरान के साथ सहयोग स्थापित करने की कोशिश शुरू होने का बयान किया था। ईरान और सौदी के अधिकारियों की इस विषय पर चर्चा होने की खबरें भी प्राप्त हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.