अमरीका के हित की सुरक्षा के लिए यूक्रेन से अधिक ताइवान को प्राथमिकता देनी पडेगी – अमरिकी सांसद जोश हॉले की मांग

वॉशिंग्टन – अमरीका को अपने सुरक्षा संबंधी हित सुरक्षित रखने के लिए यूक्रेन के बजाय ताइवान को अधिक प्राथमिकता देनी पडेगी, ऐसी मांग अमरीका के सिनेटर जोश हॉले ने की। हॉले ने इस मुद्दे पर अमरिकी विदेश विभाग को एक खत द्वारा यूक्रेन को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता की आलोचना की है। यूक्रेन को बडे पैमाने पर हथियार देकर अमरीका ने एशिया में स्थित अपने हितों को अनदेखा किया है, यह आरोप भी अमरिकी सिनेटर ने लगाया।

पिछले साल से अमरीका ने यूक्रेन को कुल २० अरब डॉलर्स से अधिक रक्षा सहायता दी है। इसमें मिसाइलें, हेलीकॉप्टर्स, तोप, रॉकेट सिस्टम्स, राड़ार एवं इलेक्ट्रिक वॉरफेयर से संबंधित यंत्रणाओं का समावेश है। अमरीका फिलहाल हथियारों के उपलब्ध भंड़ार से ही यूक्रेन को शस्त्र सहायता प्रदान कर रही है। इसकी वजह से अमरिकी रक्षा बलों के लिए आवश्यक हथियारों का भंड़ार घट गया है, ऐसी आलोचना विश्लेषक एवं पूर्व अधिकारी कर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि पर हॉले ने सीधे विदेश विभाग को खत भेजकर इस मुद्दे को उठाना ध्यान आकर्षित कर रहा है।

सिनेटर हॉले के खत में ताइवान को प्राथमिकता देने की मांग की गयी है। यदि, ताइवान और यूक्रेन दोनों हथियारों की मांग करते हैं तो ऐसे में ताइवान की मांग पहले पूरी करनी चाहिए, ऐसा अमरिकी सिनेटर ने कहा है। चीन यदि ताइवान पर हमला करता है तो ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने में आगे कठिनाई हो सकती है, इस संभावना पर भी हॉले ने ध्यान आकर्षित किया। ताइवान, एशिया में स्थित सुरक्षा संबंधी अमरिकी हित के लिए काफी अहम है, इसका अहसास भी उन्होंने खत द्वारा कराया है।

राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने बागड़ोर संभालने के बाद पता चला है कि, अमरीका ने ताइवान को हथियार देने की गति कम की है। ताइवान सरकार ने स्पष्ट तौर पर यह मुद्दा उठाते हुए अमरीका द्वारा मंजूर किए गए कई हथियार अब तक ताइवान को प्राप्त नहीं हुए हैं, यह शिकायत की थी। लेकिन, बायडेन प्रशासन ने इसे बिल्कुल अनदेखा करके चीन की ओर झुकाव वाली भूमिका अपनाई है और ताइवान को ज़रूरी और नवीनतम प्रगत हथियार प्रदान करने में देर कर रही है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.