अमरीका-इस्रायल का ईरान से अपरंपरागत युद्ध शुरू होगा – अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का दावा

निकोसिया – रशिया और यूक्रेन के पिछले नौं महिनों से युद्ध की वजह से अमरीका-इस्रायल का ईरान के साथ बढ़ रहा तनाव नज़रअंदाज हो रहा है। लेकिन, अब यह तनाव चरम स्तर पर जा पहुंचा है। इससे ईरान और अमरीका-इस्रायल के बीच अपरंपरागत युद्ध शुरू होगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने दिया है।

इस्रायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले करने के इशारे दिए हैं। ऐसे में ईरान ने भी इस्रायल को विश्व के नक्शे से मिटाने की धमकी दी थी। ईरान और इस्रायल के बीच सीधे परंपरागत युद्ध शुरू हुआ तो इसका क्षेत्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर पडेगा, यह चिंता अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने व्यक्त की थी। लेकिन, इस्रायल और ईरान का प्रत्यक्ष युद्ध शुरू होने की संभावना न होने का दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने किया है।

इसके लिए पिछले कुछ महीनों की गतिविधियों का दाखिला भी इन विश्लेषकों ने दिया है। पश्चिमी देश और ईरान की असफल परमाणु समझौते की चर्चा, यूक्रेन युद्ध में ईरान ने रशिया को ड्रोन प्रदान करना और ढ़ाई महीनों से ईरान में हो रहे प्रदर्शन, तीनों कारणों से अमरीका-इस्रायल और ईरान के बीच अपरंपरागत युद्ध शुरू होगा, ऐसा इन विश्लेषकों का कहना है।

इनमें से यूक्रेन युद्ध में ईरान के ड्रोन्स ने किया हुआ नुकसान अमरीका और यूरोपिय देशों के लिए चुनौती साबित हो रही है। २० हज़ार डॉलर्स के ड्रोन्स को लक्ष्य करने में ४ से १२ लाख डॉलर्स के इंटरसेप्टर नाकाम साबित हो रहे हैं। इसकी वजह से ईरान के साथ प्रत्यक्ष युद्ध घोषित करने के बजाय अप्रत्यक्ष संघर्ष करने का विचार अमरीका कर रही है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं। इस अपरंपरागत संघर्ष में हिंसक प्रदर्शन, छुपा युद्ध या सायबर हमलों का समावेश हो सकता है, यह दावा खाड़ी के विश्लेषकों ने किया है।

सीरिया में हमले रोकने के लिए रशिया की इस्रायल से गुहार

मास्को – यूक्रेन युद्ध के लिए रशिया ने सीरिया में तैनात अपनी सेना की कटौती शुरू की है। ऐसे में सीरिया में इस्रायल हमले न करे, ऐसी गुहार रशिया ने लगायी है। रशिया और इस्रायली अधिकारियों की इस मुद्दे पर चर्चा होने का दावा इस्रायली रेडियो चैनल ने किया।

रशिया और यूक्रेन का युद्ध शुरू होने पर इस्रायल यूक्रेन को सैन्य सहायता न करे, ऐसा आवाहन रशिया ने किया था। इस पर इस्रायल ने दावा किया था कि, हम यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करते। लेकिन, इस्रायली निर्माण के बख्तरबंद वाहन यूक्रेन के सैनिक इस्तेमाल कर रहे हैं, यह भी स्पष्ट हुआ था। इसकी वजह से रशिया और इस्रायल के बीच तनाव निर्माण हुआ था।

लेकिन, इस्रायल में बेंजामिन नेत्यान्याहू की सरकार बन रही है और नेत्यान्याहू और रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच मित्रता के संबंध हैं। इस पृष्ठभूमि पर रशिया अब इस्रायल से गुहार लगा रहा है। इस पर इस्रायल की प्रतिक्रिया प्राप्त होने की कड़ी संभावना भी सामने आ रही है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.