अमरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए छह यूरोपिय देश और ईरान के बीच ‘इन्स्टेक्स’ सहयोग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरब्रुसेल्स: अमरिका ने ईरान पर लगाए कडे प्रतिबंधों से दूर रहकर ईरान के साथ सहयोग स्थापित करनेवाले देशों में यूरोप के और छह देशों का समावेश हुआ है| बेल्जियम, डेन्मार्क, फिनलैंड, नेदरलैंड, नॉर्वे और स्वीडन इन देशों ने इन्स्टेक्सआर्थिक प्रणाली का इस्तेमाल करके ईरान के साथ शुरू व्यापार जारी रखने का ऐलान किया है| इससे पहले ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने इन्स्टेक्सका इस्तेमाल शुरू किया था| आर्थिक प्रतिबंधों में झुलस रहे ईरान के लिए यूरोपिय देशों ने किया यह निर्णय सहायक साबित हो सकता है|

पिछले वर्ष अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ किए परमाणु समझौते से पीछे हटने का निर्णय किया था| इसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने तीन स्तरों में ईरान पर कडे प्रतिबंधों का ऐलान किया| इन प्रतिबंधों के अनुसार कोई भी देश ईरान के साथ अमरिकी डॉलर्स या अमरिकी बैंकों के जरिए व्यापार नही कर सकतें| ऐसा करने पर संबंधित देश पर भी अमरिका के प्रतिबंधों का सामना करना होगा|

अमरिका के लगाए इन प्रतिबंधों की वजह से ईरान एवं ईरान के साथ व्यापारी सहयोग करनेवाले देशों को मुश्किलों का सामना करना पडा था| इस पृष्ठभूमि पर, जनवरी महीने में ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने अमरिका के डॉलर्स को विकल्प देने के लिए इंस्ट्र्युमेंट इन सपोर्ट ऑफ ट्रेड एक्सचेंजेस(आयएनएसटीईएक्स) यह आर्थिक प्रणाली तैयार की है| यूरोपिय देश इन्स्टेक्सके माध्यम से अमरिकी प्रतिबंधों से अपनी कंपनियों की रक्षा कर सकेंगे|

ब्रिटेन, फ्रान्स और जर्मनी ने ईरान के साथ किए इन्स्टेक्ससमझौते पर इससे पहले ही अमरिका ने आलोचना की थी| इसमें अब यूरोप के छह देश शामिल हुए है| ईरान के साथ व्यवहार करने के लिए तैयार की गई इन्स्टेक्सका हिस्सा होने के लिए हमारी कोशिश शुरू होने की बात इन छह यूरोपिय देशों ने प्रसिद्ध किए संयुक्त निवेदन में स्पष्ट की है| इस वजह से आर्थिक संकट के चौखट पर खडे ईरान को कुछ मात्रा में राहत मिली है, यह दावा ईरानी और यूरोपिय माध्यम कर रहे है|

इसी दौरान, अमरिका के प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था की बडी गिरावट हुई है और इससे बनी स्थिति में ईरान को देश में ईंधन के दामों में बडी बढोतरी करने के लिए मजबूर हुआ है| ईंधन के दामों में हुई इस बढोतरी की वजह से ईरान की जनता गुस्सा जता रही है और पिछले कुछ हफ्तों से रास्ते पर उतरकर ईरान की हुकूमत के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.