सौदी करेगा चीन के ईंधन सप्लाई में कटौती

रियाध – सौदी अरब चीन के ईंधन सप्लाई में कटौती कर रहा है। सौदी की अराम्को ईंधन कंपनी ने यह ऐलान किया। इस दौरान भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और थायलैण्ड की ईंधन सप्लाई में कोई बदलाव नहीं होगा, यह अराम्को के अधिकारी ने स्पष्ट किया।

यूक्रेन में छोडे युद्ध की पृष्ठभूमि पर पश्‍चिमी देशों ने रशिया पर सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। इस दौरान चीन ने रशिया से रिहायती कीमत में बडे पैमाने पर ईंधन खरीदा है। इससे नाराज़ हुए सौदी की अराम्को कंपनी ने जुलाई से चीन की ईंधन सप्लाई में कटौती करने का ऐलान किया। चीनी कंपनियों की माँग से यह सप्लाई कम होगी, ऐसा अमरिकी वृत्तसंस्था ‘ब्लूमबर्ग’ ने कहा है। इससे चीन और सौदी के ईंधन संबंधी सहयोग को नुकसान पहुँच सकता है, ऐसा इस अमरिकी वृत्तसंस्था का कहना है।

सौदी की ईंधन कंपनी के इस निर्णय का लाभ एशिया के अन्य देशों को प्राप्त होगा, ऐसा दावा इस वृत्तसंस्था ने किया। भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और थायलैण्ड को सौदी माँग से अधिक ईंधन सप्लाई कर सकता है, ऐसा ब्लूमबर्ग ने अपनी खबर में कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.