सौदी रशिया से डीजल खरीद रहा है

वॉशिंग्टन – पिछले चार महीनों में सौदी अरब ने रशिया से करोड़ों बैरल्स डीजल और ईंधन वायू खरीदा है। सौदी ने रशिया से हर दिन लगभग दो लाख बैरल्स डीजल खरीदा होने की बात एक सर्वेक्षण कंपनी की रपट से सामने आयी है। इसमें अहम बात यह है कि, सौदी ने रशिया से खरीदा डीजल और ईंधन वायु यूरोपिय महासंघ को बेचा होने का दावा किया जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध की वजह से अमरीका और यूरोपिय देशों ने रशिया पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं, रशिया ने भी यूरोपिय देशों की ईंधन सप्लाई तोड़ दी है। इस वजह से ईंधन संकट से परेशान यूरोपिय देश अन्य मार्ग से ईंधन खरीद करने की कोशिश में लगे होने की जानकारी सामने आयी है। रशिया से डीजल और ईंधन वायू खरीद रहा सौदी यूरोपिय देशों को ऐसे ही बिक्री कर रहा हैं। इस वजह से अमरीका को पीछे छोड़कर सौदी अरब अब डीजल और ईंधन वायू का निर्यात करने वाला विश्व में दूसरें स्थान का देश बना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.