रशिया के राष्ट्राध्यक्ष ने लंदन पर मिसाइल हमले करने की धमकी दी थी – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन का आरोप

लंदन – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने हमें लंदन पर मिसाइल गिराने की धमकी दी थी, ऐसा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन ने कहा है। अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेटस्‌ ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन सोचते हैं कि, रशिया को महान साम्राज्य बनाकर बनाने की ज़िम्मेदारी उन्हें मिली हुई है। इसकी वजह से रशिया और यूक्रेन युद्ध के साथ ही शुरू हुए प्रचार युद्ध की तीव्रता भी बढ़ती जा रही है।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले पिछले साल २ फ़रवरी के दिन रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान यूक्रेन पर रशिया के हमले के खिलाफ बोरिस जॉन्सन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष को कड़ी चेतावनी दी थी। रशिया ने यूक्रेन पर हमला करने के बाद नाटो की सेना रशिया की सीमा तक पहुँचेगी, ऐसा इशारा हमने स्वयं रशियन राष्ट्राध्यक्ष को दिया था, यह जानकारी बोरिस जॉन्सन ने साझा की। उनके इस इशारे पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने सीधे धमकाया था।

रशिया के मिसाइल एक मिनिट में लंदन को लक्ष्य करेंगे, ऐसा दहलानेवाला इशारा राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने हमें दिया था, ऐसा जॉन्सन ने कहा है। यह इशारा रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने बड़ी आसानी से दिया था, यह बात भी बोरिस जॉन्स ने बड़ी स्पष्टता से कही। बड़ी गंभीर बातचीत के दौरान राष्ट्राध्यक्ष पुतिन काफी शांत थे, इस बात पर भी जॉन्सन ने ध्यान आकर्षित किया।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री के यह दावे रशिया ने खारिज किए हैं। रशिया ने किसी को मिसाइल हमले की धमकियां नहीं दी हैं, ऐसा रशिया की क्रेमलिन के माध्यम सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा है। ‘यदि यूक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो, इसका मतलब रशिया की सीमा पर अमरीका और नाटो के मिसाइल पहुँचेंगे और कुछ ही मिनिटों में मास्को को लक्ष्य कर सकेंगे, यह होता है’, इतना ही राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान कहा था, ऐसी जानकारी दिमित्री पेस्कोव ने प्रदान की।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष पर यह आरोप लगाए हैं और इसी बीच अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेटस्‌ ने रशिया के राष्ट्राध्यक्ष बड़ी महत्वाकांक्षा रखते हैं, यह दावा किया। पहले जितना रशिया का विस्तार करने का ऐतिहासिक ज़िम्मा हम पर है, ऐसा पुतिन सोचते हैं, ऐसा रॉबर्ट गेट्स ने कहा। अलग शब्दों में रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने यूक्रेन युद्ध अपनी यही महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए शुरू किया गया है, यह आरोप लगाकर ऐसी महत्वाकांक्षा से पछाड़े हुए पुतिन अपने इरादे पूरे करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, ऐसे संकेत देने की कोशिश अमरीका के पूर्व रक्षामंत्री ने की है। इससे पहले अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री कॉन्डोलिज़ा राईस ने भी व्लादिमीर पुतिन पर इसी तरह के आरोप लगाए थे।

‘पीटर द ग्रेट’ जैसा महान रशियन साम्राज्य खड़ा करने का सपना राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने देखा है, ऐसा दावा राईस ने किया था।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.