‘ब्लैक सी ग्रेन डील’ के तहत सफर कर रहे जहाजों की सुरक्षा की गारंटी रशिया नहीं दे सकती – रशियन राजदूत की सुरक्षा परिषद में चेतावनी

मास्को/किव – ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ के तहत ‘ब्लैक सी’ क्षेत्र से अनाज़ की यातायात कर रहें जहाज़ों की सुरक्षा की गारंटी रशिया नहीं देगी, ऐसी सख्त चेतावनी रशिया ने दी। सुरक्षा परिषद की बैठक मे रशिया के राजदूत वैसिली नेबेंझिआ ने यह आरोप लगाया कि, अनाज़ के लिए तैयार किए गए कॉरिडोर का इस्तेमाल यूक्रेन सैन्य एवं हमले को अंजाम देने की गतीविधियों के लिए कर रहा हैं। अगले समय में फिर से समझौता होने की संभावना बनती है तो इसके लिए अलग शर्ते लागू होगी, यह इशारा भी रशिया ने दिया। यूक्रेन ने क्रीमिया स्थित रशियन नौसेना के ठिकाने पर किए हमले के निषेध के तौर पर ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ से बाहर होने का ऐलान रशिया ने किया। रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने भी इसकी पुष्टि की है।

यूक्रेन ने शनिवार सुबह सुबह क्रिमिया में सेवैस्टोपोल बंदरगाह पर स्थित रशियन नौसेना के अड्डे पर ड्रोन हमलें किए। इन हमलों में रशिया के एक युद्धपोत के साथ कुछ जहाज़ों को नुकसान पहुँचने की बात कही जा रही हैं। यह युद्धपोत और अन्य जहाज ‘ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव’ का हिस्सा थे, ऐसा रशिया ने स्पष्ट किया। यूक्रेन ने इसपर किया हमला यानी आतंकी हरकत है और इसके जवाब में हम अनाज़ की निर्यात करने से संबंधित समझौते से पीछे हट रहे हैं, ऐसा ऐलान रशिया ने किया। इसी मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संगठन की सुरक्षा परिषद की बैठक भी आयोजित की गई थी।

इस बैठक मे रशिया के राजदूत ने आक्रामक भूमिका रखी। ‘ब्लैक सी’ का समुद्री क्षेत्र तनाव और संघर्ष से भरा क्षेत्र हैं। रशिया की जाँच के बिना इस क्षेत्र से जहाज़ों की यातायात करने की अनुमति हम नहींदे सकते। अगले समय में इस क्षेत्र की यातायात पर नियंत्रण रखने के लिए रशिया स्वतंत्र प्रावधान करेगी। रशिया के बिना किए गए निर्णयों का पालन करने के लिए रशिया प्रतिबद्ध नहीं होगी’, ऐसी चेतावनी नेबेंझिआ ने दी। इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, यूक्रेन अन्न, अनाज़ की यातायात के लिए बनाए मानवीय कॉरिडॉर का इस्तेमाल सैन्य एवं हमलों के लिए कर रहा हैं। आगे के समय में अनाज़ की यातायात के लिए समझौता हुआ तो इसके लिए अलग शर्ते होंगी, यह भी रशिया ने स्पष्ट किया।

इसी बीच, सोमवार को किए मिसाइल हमलों के बाद रशिया ने मंगलवार को फिर से यूक्रेन पर जोरदार हमले करने की बात सामने आयी है। डोन्बास क्षेत्र के सोलेदार, वुहलेदर, बाखमत एवं डोनेत्स्क शहर के करीब रशिया ने तोंप, टैंक और रॉकेटस्‌‍ से जोरदार हमला किया। सोमवार रात से ही रशिया ने यह हमले शुरू किए, ऐसा यूक्रेन ने कहा। यूक्रेन ने कब्ज़ा पाए खार्किव प्रांत के कई हिस्सों पर हमलें होने की बात देखी गई। दक्षिण यूक्रेन के मायकोलेव में मिसाइल दागी गई, यह जानकारी भी यूक्रेन की सेना ने साझा की।

यूक्रेन के जवाबी हमलों का केंद्र बने खेर्सन में यूक्रेन और रशियन सेना का जोरदार संघर्ष शुरू होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की। रशिया ने इस क्षेत्र के अधिकांश नागरिकों का स्थानांतरण किया है और यूक्रेन के हमले रोकने की पुरी तैयारी रखी है। रशियन सेना इस क्षेत्र से यूक्रेन को पीछे धकेल सकती हैं, ऐसे दावे विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.