पाकिस्तान यूक्रेन को परमाणु बम की तकनीक मुहैया करा रहा है – रशियन डिफेन्स कमिटी के सदस्य का आरोप

मास्को – पाकिस्तान यूक्रेन को परमाणु बम की तकनीक मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है, ऐसा आरोप गंभीर आरोप रशिया की ‘डिफेन्स कमिटी’ के सदस्य इगोर मोरोझोव्ह ने किया। इसके लिए यूक्रेन के वैज्ञानिकों ने पाकिस्तान का दौरा किया था, यह जानकारी भी मोरोझोव्ह ने माध्यमों से साझा की। इसके बाद पाकिस्तान में बेचैनी है और इस मामले में पाकिस्तान ने रशिया से खुलासा करने को कहा है। पाकिस्तान यूक्रेनी सेना की सहायता कर रहा हैं, ऐसी खबरें पहले ही प्रसिद्ध हुई थी। लेकिन, मोरोझोव्ह ने पाकिस्तान पर इससे भी अधिक गंभीर आरोप लगाया है।

पाकिस्तान परमाणु तकनीक और परमाणु सामान की तस्करी करने में जुटा होने की बात सबूतों के साथ साबित हुई थी। पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के कर्ताधर्ता डॉ.ए.क्यू.खान ने इसकी सार्वजनिक कबुली देकर इसके लिए माफी भी मांगी थी। लेकिन, बाद मे ए.क्यू.खान ने पाकिस्तान की सरकार ने किए गुनाह को अपने सिर पर उठाकर देश को बचाया, ऐसा कहा था। इस वजह से पाकिस्तान परमाणु अस्त्र प्रसार के रोकथाम के विरोध मे काफी पहले से जुड़ा होने की बात सार्वजनिक हुई थी।

ऐसी स्थिती में रशिया के साथ युद्ध कर रहें यूक्रेन जैसें देश को परमाणु बम की तकनीक प्रदान करने के विषय मे पाकिस्तान पर लगाया गया अधिक गंभीर साबित होता है। कुछ महीने पहले पाकिस्तानी उद्यमी मोहम्मद झउर ने अपने पैसे खर्च करके यूक्रेनी सेना के लिए दो लड़ाकू विमान खरीदे थे। इसपर भी रशिया से तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी थी। इस तरह से पाकिस्तान यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान कर रहा हैं और इस सहायता से जुड़ी काफी बाते अभी भी सामने नहीं आयी हैं, ऐसें संकेत रशिया दे रही है।

लेकिन, परमाणु बम के मुद्दे पर पाकिस्तान यूक्रेन को प्रदान कर रही सहायता के अधिक भीषण परिणाम पाकिस्तान को भुगतने होंगे। फिलहाल अमरीका के इशारे पर पाकिस्तान की सेना को यह काम करना पड़ रहा हो, यह भी कड़ी संभावना है। लेकिन, इसके खतरनाक परिणाम पाकिस्तान को ही भुगतने होंगे, यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.