‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के खौफ में पाकिस्तानी सेना ने भारत को धमकाया

इस्लामाबाद – जम्मू और कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद भारत फिर से सर्जिकल स्ट्राईक करेगा, इस संभावना से पाकिस्तान खौफ से कांप रहा हैं। इसी बीच यह  बात भी नए से सामने आयी है कि, पाकिस्तान के पूर्व सेनाप्रमुख जनरल बाजवा ने हमारी सेना भारत के सामने खड़ी नहीं हो सकेगी यह कबुल किया था। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की सेना भारत के विरोध में किस आधार पर बड़ी बड़ी डींगे हांक रही थी, यह सवाल अब उसी देश में पुछा जा रहा है। इसपर जवाब देने के बजाय पाकिस्तान की सेना ने फिर से भारत को धमकाया है। भारत ने कश्मीर के ‘एलओसी’ पर कोई हरकत की तो युद्ध को भारत की भूमि तक पहुंचाएंगे, ऐसी चेतावनी पाकिस्तानी सेना ने दी है।

पाकिस्तानी सेना के ‘इंटर सर्विसेस पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को धमकाया है। जम्मू और कश्मीर भारत का हिस्सा कभी भी नहीं था, आगे भी यह भारत को प्राप्त नहीं होगा, ऐसा दावा मेजर जनरल चौधरी ने किया। साथ ही भारत गलतफहमी से ‘एलओसी’ पर कोई भी हरकत करता हैं तो पाकिस्तान की सेना इसपर करारा जवाब देगी। यह युद्ध भारत की भूमि तक पहुंचाने की क्षमता पाकिस्तान की सेना रखती है, यह दावा मेजर जनरल चौधरी ने किया। भूखमरी, बेरोजगारी, अनाज़ और ईंधन की कमी से परेशान पाकिस्तान और कितने समय तक खड़ा रह सकेगा, यह सवाल इसी देश के माध्यम कर रहे हैं। ऐसे में मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत को ऐसे धमकाना हास्यास्पद है।

पाकिस्तान के जाने माने पत्रकार हमीद मिर ने कुछ दिन पहले ही पूर्व सेनाप्रमुख जनरल बाजवा के बयानों का दाखिला दिया था। भारत ने हमला किया तो फिर पाकिस्तानी सेना के भंड़ार में टैंक को हिलाने के लिए भी पर्याप्त डीज़ल ना होने की स्थिति पर जनरल बाजवा ने ध्यान आकर्षित किया था। पाकिस्तान की सेना के हाथ भारत से लड़ने की क्षमता ही बची नहीं है, ऐसा स्पष्ट बयान जनरल बाजवा ने बतौर सेनाप्रमुख किया था। इसी कारण से पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष करने के बजाय समझदारी की नीति अपनाए, ऐसा जनरल बाजवा ने कहा था।

हमीद मिर ने यह जानकारी साझा करने के बाद पाकिस्तान में कोहराम मचा। जनरल बाजवा ने भारत ने धारा ३७० हटाने के बाद शांत रहने की नीति अपनाई थी। इससे जम्मू-कश्मीर पर भारत ने अपना दावा मज़बूत किया। नहीं तो पाकिस्तान की सेना ने भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया होता, ऐसा दावा पाकिस्तान के बेताल पत्रकार और चरमपंथी विश्लेषक कर रहे हैं। बाजवा ने ही भारत के साथ हाथ मिलाया, यह कहकर उनके खिलाफ सीधे देशद्रोह का आरोप पाकिस्तानी माध्यमों में लगाया जा रहा है। ऐसे में कुछ समझदार विश्लेषक बाजवा ने पाकिस्तान को स्थिति का अहसास दिलाने की कोशिश की यह कहकर उनका समर्थन कर रहे हैं।

ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की सेना ने अपनी ताकत के बारे में बढ़ाचढ़ाकर फिजूल दावे करके भयभीत जनता को दिलासा देने की कोशिश की। पुंछ में हुए आतंकी हमले में भारत के पांच सैनिक शहीद हुए थे। इसके बाद भारत इसका प्रतिशोध लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राईक करेगा, इस खौफ में पाकिस्तान है। लेकिन, भारत ने ऐसा कुछ भी किया तो इसपर हम मुंहतोड़ जवाब देंगे, ऐसा डीजी-आईएसपीआर कह रहे हैं। लेकिन, यह आत्मविश्वास पाकिस्तानी सेनाप्रमुख के चीन दौरे से प्राप्त होने की संभावना ही अधिक हैं। क्यों कि, पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल असिफ मुनीर फिलहाल चीन दौरे पर हैं और चीन के लिए पाकिस्तान इस क्षेत्र का सबसे अहम देश है, ऐसी गवाही चीन ने जनरल मुनीर को दी है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.