‘बेबी फॉर्मुला’ की कमी के मुद्दे पर विपक्ष ने बायडेन प्रशासन को किनारे पकड़ा

वॉशिंग्टन – नवजात शिशुओं के लिए ज़रूरी ‘बेबी फॉर्मुला’ की कमी के मुद्दे पर अमरीका में विपक्षी नेताओं ने बायडेन प्रशासन से तीखे सवाल करके किनारे पकड़ा है। अमरिकी सांसद एलिस स्टेफानिक ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को फटकार लगाते हुए कहा कि, अमरीका बिल्कुल ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री’ नहीं है। सांसद कैट कैमाक ने आरोप लगाया कि, बायडेन प्रशासन ‘अमरीका लास्ट’ नीति चला रहा है। इसी बीच, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने आरोप लगाया कि, शरणार्थियों के केंद्र पर ‘बेबी फॉर्मुला’ भेजने की बायडेन की नीति गैरज़िम्मेदाराना है।

अमरीका में पिछले कुछ सालों से छोटे बच्चों को दिए जा रहा ‘बेबी फॉर्मुला’ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ना होने की जानकारी सामने आ रही थी। कोरोना के दौर में कच्चे सामान की किल्लत और वैश्विक सप्लाई चेन में उभरी बाधा के कारण ‘बेबी फॉर्मुला’ की आपूर्ति पूरी क्षमता के अनुसार नहीं हो रही थी। इस समस्या के बावजूद फ़रवरी में अमरीका की प्रमुख एबॉट कंपनी के ‘बेबी फॉर्मुला’ के उत्पादन और फैक्टरी में कुछ दोष पाए गए थे। इस वजह से इस कंपनी ने बाज़ार से अपने उत्पादन को पीछे लिया था।

इसी कारण अमरिकी बाज़ार में उस समय उपलब्ध ‘बेबी फॉर्मुला’ के कई उत्पादन शेल्फ से हटाए गए थे। यकायक हुई इस घटना से अमरीका में पालकों की काफी समस्या हुई। कई पालक सोशल मीडिया के ज़रिये जिस राज्य में ‘बेबी फॉर्मुला’ उपलब्ध है, वहां से उत्पादनों को मंगवाने के लिए मज़बूर हुए। अमरिकी सरकार ने कम आय की महिलाओं के लिए शुरू की हुई योजना में भी ‘बेबी फॉर्मुला’ की कमी हुई। फ़रवरी से इस समस्या के बावजूद बायडेन प्रशासन ने इस पर आवश्यक ध्यान नहीं दिया।

साथ ही अमरीका में घुसपैठ कर रहे शरणार्थियों के लिए बनाए गए केंद्रों में ‘बेबी फॉर्मुला’ के बड़े भंड़ार बनाने की बात सोशल मीडिया पर स्पष्ट हुई। इस वजह से विरोधि बायडेन प्रशासन पर जोरदार आलोचना कर रहे हैं। इसी दौरान हज़ारों पालक भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के एलिस स्टेफानिक, कैट कैमाक, मार्जोरी टेलर-ग्रीन, मायकल वॉल्टझ्‌‍ जैसे सांसदों ने इस स्थिति को लेकर बायडेन प्रशासन की आलोचना की।

‘छोटे बच्चों को भूखा सुलाकर अमरिकी पालक बेबी फॉर्मुला पाने के लिए भटक रहे हैं। अमरीका किसी तीसरे विश्व का देश नहीं है’, ऐसा एलिस स्टेफानिक ने सुनाया। कैट कैमाक ने शरणार्थियों के शिविरों में रखे हुए ‘बेबी फॉर्मुला’ के भंड़ार और अमरिकी शहरों में खाली शेल्फ के फोटो सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए हैं। यह बात बायडेन की ‘अमरीका लास्ट’ नीति की दर्शक होने का आरोप कैमाक ने लगाया। टेक्सास प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ‘बेबी फॉर्मुला’ की किल्लत बायडेन प्रशासन की विसंगत और गैरज़िम्मेदाराना नीति का प्रतीक होने का आरोप लगाया है।

ईंधन की बढ़ती कीमतें, महंगाई और शरणार्थियों की घुसपैठ जैसे मुद्दों पर बायडेन प्रशासन पहले से मुश्किलों से घिरा हुआ है और ‘बेबी फॉर्मुला’ का मुद्दा अमरिकी जनता के मन में गुस्से को अधिक बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.