उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम एवं मिसाइल निर्माण शुरू – संयुक्त राष्ट्रसंघ का गोपनीय रिपोर्ट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

संयुक्त राष्ट्र – अमरीका एवं दक्षिण कोरिया के साथ किए चर्चा के बाद परमाणु शस्त्र मुक्त होने की घोषणा करनेवाले उत्तर कोरिया में परमाणु कार्यक्रम तथा मिसाइल निर्माण शुरु होने की जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ के गोपनीय रिपोर्ट से उजागर हुई है। अमरीका के गुप्तचर अधिकारियों ने जून महीने में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के संदर्भ में सबूत होने का दावा किया था। संयुक्त राष्ट्रसंघ के रिपोर्ट से उसे समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उत्तर कोरिया पर जारी किये प्रतिबंधों के बाद उसे कार्यान्वित करने पर ध्यान रखने के लिए तज्ञ लोगो का एक गट स्थापित किया था। इस गटने पिछले ६ महीनों में उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर बारीकी से ध्यान रखकर अपना रिपोर्ट तैयार किया है। यह रिपोर्ट शुक्रवार को सुरक्षा परिषद के नॉर्थ कोरिया सैंक्शंस कमेटी को सौंपा गया था। इस रिपोर्ट के भाग वृत्तसंस्था के हाथ लगे हैं और इससे उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम तथा मिसाइल निर्माण शुरू रखने की बात उजागर हुई है।

परमाणु कार्यक्रम, मिसाइल निर्माण, संयुक्त राष्ट्रसंघ, उत्तर कोरिया, ईंधन की आयात, प्रतिबंध, अमरीका, Russia

इस रिपोर्ट में उत्तर कोरिया गुप्त तौर पर ईंधन की आयात करने की बात सामने आई है। तथा सीरिया और येमेन में हौथी बागियों को मिसाइल प्रदान करने का दावा किया है। उस समय अक्टूबर २०१७ से मार्च २०१८ इस कालखंड में उत्तर कोरिया ने चीन एवं भारत के साथ ८ देशों को लगभग १० करोड़ डॉलर के उत्पादन निर्यात करने की बात रिपोर्ट में कही गई है। चीन एवं रशिया उत्तर कोरिया के बड़े तादाद में सहायता होने की बात संयुक्त राष्ट्रसंघ के रिपोर्ट में दर्ज की गई है।

चीन एवं रशिया से उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध कम करने के बारे में अग्रणी भूमिका लेते समय संयुक्त राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट ध्यान केंद्रित करने वाली मानी जा रही है। कई दिनों पहले अमरिका के प्रसार माध्यमों रशिया से उत्तर कोरिया को होनेवाली सहायता के बारे में दावे किए थे। उसके बाद संयुक्त राष्ट्रसंघ का रिपोर्ट प्रसिद्ध होने से चीन एवं रशिया के प्रयत्नों को झटका लगने की आशंका दिखाई दे रही है।

अमरिका एवं सहयोगी देशों ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध कायम रखने के संकेत दिए हैं। अमरिका के विदेश मंत्री पौम्पिओ ने उत्तर कोरिया के परमाणु शस्त्र मुक्ति संदर्भ में आशावाद व्यक्त करते हुए राजनीतिक एवं आर्थिक दबाव कायम होने की आवश्यकता जताई है। अमरिका के इस भूमिका पर उत्तर कोरिया ने नाराजगी व्यक्त की है और अमरिका का बर्ताव खतरनाक होने का दावा किया है। उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री ‘री योंग हो’ ने अमरिका पर आलोचना करके अपना देश एकतरफा आगे कदम नहीं रखेगा, ऐसी चेतावनी दी है।

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के हुकुमशाह किंग जोंग उन इनमें सिंगापुर में १२ जून के रोज चर्चा हुई थी। अपनी सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है, तो उत्तर कोरिया परमाणु शस्त्र मुक्त होने के लिए तैयार होने की बात हुकुमशाह किम जोंग-उन ने कही थी। इस पर समाधान व्यक्त करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उत्तर कोरिया से खतरा नहीं है, ऐसा दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.