उत्तर कोरिया ने परमाणु मिसाइल का प्रदर्शन कर अमरीका को दी चेतावनी

सेउल – उत्तर कोरिया ने परमाणु वाहक लंबी दूरी के अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का फिर से परेड में प्रदर्शन कर शक्तिप्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया के तानाशाही हुकूमत में अबतक किया गया यह सबसे बड़ा सैन्य प्रदर्शन रहा। इस बार की परेड में उत्तर कोरिया ने पहली बार पांच परमाणु मिसाइलों का प्रदर्शन करने का दावा किया जा रहा हैं। इसके ज़रिये उत्तर कोरिया ने अमरीका को चेतावनी दी है, ऐसा माध्यमों का कहना है।

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग-उन ने दो दिन पहले अपनी सेना को युद्ध की तैयारी करने के आदेश दिए थे। वरिष्ठ सेना अधिकारियों से हुई चर्चा के बाद किम जाँग ने यह चेतावनी देने की अहमियत बनती है, ऐसा दक्षिण कोरिया के माध्यमों ने कहा था। इसके महस ३६ घंटों के भीतर ही उत्तर कोरियन सेना ने सबसे बड़ी परेड की। हर वर्ष की तरह इसमें मिसाइलों का भी प्रदर्शन हुआ। लेकिन, इस परेड में ११ अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक और द्रव-ईंधन पर आधारित लंबी दूरी के मिसाइले प्रदर्शित की गई थी।

इस प्रदर्शन से उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया, जापान समेत अमरीका को भी चेतावनी दी है। पिछले कुछ हफ्तों से इन तीनों देशों ने उत्तर कोरिया स्पष्ट संदेश दिया था कि, उत्तर कोरिया की उकसाने वाली हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसपर उत्तर कोरिया का तीखा बयान सामने आया ता। इस पृष्ठभूमि पर उत्तर कोरिया इस परेड में परमाणु वाहक मिसाइल परेड में प्रदर्शित करके शक्ति प्रदर्शन करता दिखाई दिया। इसका पश्चिमी माध्यमों ने बड़ी गंभीरता से संज्ञान लिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.