उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के किए परीक्षण – जापान की समुद्री सीमा में गिरी मिसाइल

सेउल – दक्षिण कोरिया की दिशा में मिसाइल्स दागने के बाद उत्तर कोरिया ने गुरुवार को नए छह मिसाइल्स दागी। इनमें अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल का समावेश है। इनमें से एक मिसाइल भटकने से जापान के विशेष आर्थिक समुद्री क्षेत्र में गिरी। इसके बाद जापान ने तटीय क्षेत्र के अपने नागरिकों को शहर छोड़ने के आदेश दिए। इसी बीच अमरीका और दक्षिण कोरिया ने जारी हवाई युद्धाभ्यास का समय बढ़ाने का ऐलान किया। इसपर भड़के उत्तर कोरिया ने यह अमरीका कर रही बड़ी भूल होने की धमकी दी।

अमरीका और दक्षिण कोरिया की वायुसेना के शुरू अबतक के सबसे बड़े ‘विजिलंट स्टॉर्म’ नामक युद्धाभ्यास के खिलाफ उत्तर कोरिया ने बुधवार को २३ मिसाइल्स दागी थी। इनमें से एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के तट से महज ५७ किलोमीटर दूरी पर गिरी थी। इसके जवाब मे दक्षिण कोरिया ने भी अपने लड़ाकू विमान रवाना करके उत्तर कोरिया की सीमा में मिसाइल्स दागी थी। दक्षिण कोरिया ने पहली बार दिखाए इस रवैये पर अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने आश्चर्य व्यक्त किया था।

इसके कुछ ही घंटे बाद गुरूवार सुबह उत्तर कोरिया ने फिर से मिसाइल्स दागी। लेकिन, इस दौरान उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी के मिसाइल्स के साथ ही अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल्स का भी परीक्षण किया। उत्तर कोरिया की यह अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल निर्धारित ऊंचाई प्राप्त करने में असफल हुई और जापान के विशेष आर्थिक समुद्री क्षेत्र यानी ‘ईईझ्ोड’ में गिरी, ऐसा आरोप जापान ने लगाया है। इस वजह से सावध हुए जापान ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने के लिए अलर्ट जारी किया।

अमरीका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस मिसाइल परीक्षण पर जोरदार आलोचना की। साथ ही शुक्रवार को खत्म हो रहें विजिलंट स्टॉर्म युद्धाभ्यास का सयम बढ़ाने का ऐलान किया। इस युद्धाभ्यास के ज़रिये अमरीका ने हमारे विरोध में परमाणु युद्ध की तैयारी की हैं, ऐसा आरोप  उत्तर कोरिया ने लगाया था। इसके लिए अमरीका को ताकतवर जवाब देने की धमकी उत्तर कोरिया ने दी थी। ऐसी स्थिति में अमरीका एवं दक्षिण कोरिया ने इसी युद्धाभ्यास का समय बढ़ाकर उत्तर कोरिया को उकसाया है।

अमरीका के इस ऐलान पर उत्तर कोरिया का बयान सामने आया है। ‘अमरीका और दक्षिण कोरिया ने युद्धाभ्यास का अवधि बढ़ाकर काफी खतरनाक निर्णय किया है। इससे इस क्षेत्र की स्थिति बेकाबू हुई है। अमरीका और दक्षिण कोरिया की इस भूल को दुरूस्त नहीं किया जा सकता’, ऐसी नई धमकी उत्तर कोरिया की सेंट्रल कमिटी के सचिव पाक जाँग शोन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.