रशिया से युद्ध करने के लिए नाटो तैयार है – नाटो के वरिष्ठ अधिकारी की रशिया को चेतावनी

ब्रुसेल्स – ‘नाटो का रवैया बदल चुका है, इस पर रशिया ध्यान दे। रशिया ने नाटो की सीमारेखा पार की तो रशिया से युद्ध करने के लिए नाटो तैयार है’, ऐसी चेतावनी नाटो के वरिष्ठ अधिकारी रॉब बावर ने दी है। रशिया विरोधी रणनीति के हिस्से के तौर पर अमरीका और नाटो यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वरना अमरीका और नाटो को यूक्रेन एवं अन्य यूरोपिय देशों की सुरक्षा को लेकर कोई लेना-देना नहीं है, ऐसी आलोचना यूरोप में हो रही है। ऐसी स्थिति में अपने यूरोपिय सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए नाटो प्रतिबद्ध है, ऐसी गवाही यह संगठन देते हैं। रॉब बॉवर का बयान यह दावा रेखांकित करता है।

अमरीका समेत जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रान्स, पोलैण्ड, स्पेन ने यूक्रेन को टैंक्स देने का ऐलान किया है। इसकी वजह से अगले कुछ महीनों में यूक्रेन को तीनसौ से अधिक टैंक्स मिलेंगे और रशिया विरोधी युद्ध के लिए अरबों डॉलर्स के प्रगत हथियार और रक्षा सामान भी पश्चिमी देश यूक्रेन को प्रदान कर रहे हैं। नाटो के सदस्य देशों से यूक्रेन को प्राप्त हो रही यह सैन्य सहायता का मतलब नाटो का रशिया विरोधी युद्ध में उतरने जैसा ही है, ऐसा दावा रशियन नेता कर रहे हैं। इसके प्रभाव इन देशों को भुगतने पडेंगे, ऐसी चेतावनी भी रशियन नेताओं ने दी है।

ऐसी स्थिति में पुर्तगाल के समाचार चैनल ने नाटो के प्रमुख अधिकारी रॉब बॉवर से ‘क्या आप रशिया से युद्ध करने के लिए तैयार हैं?’, यह सवाल पूछा। इसके जवाब में बॉवर ने “हां” कहा। रशिया ने नाटो की सीमारेखा पार नहीं करनी चाहिये। नाटो के सदस्य देशों तक रशिया पहुँचती है तो रशिया से संघर्ष करने के लिए नाटो तैयार है। स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और बल्गेरिया जैसे यूरोपिय देशों में नाटो ने अपने ‘बैटलग्रूप्स’ यानी सैन्य दलों की संख्या बढ़ाई है। नाटो ने अपने रवैये में बदलाव किया है, इस पर रशिया को ध्यान देना पडेगा, ऐसा कहकर बावर ने नाटो ने रशिया से युद्ध करने की तैयारी करने का दावा किया।

अमरीका और नाटो ने यूक्रेन को अधिक हथियार प्रदान करने का ऐलान करने के बाद रशिया ने यह हथियार और रक्षा सामान यूक्रेन की सेना तक पहुँचेंगे ही नहीं, ऐसी तीव्रता के हमले करने की तैयारी की है। इसमें जिस देश से यह हथियार यूक्रेन तक पहुँचेंगे उसी देश में हमले करने की योजना रशिया ने बनाने का दावा किया जा रहा है। इसका दाखिला देकर रॉब बावर ने नाटो के सदस्य देशों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, ऐसी चेतावनी रशिया को दी है। लेकिन, यूक्रेन में रशिया यूक्रेनी सेना से नहीं, बल्कि नाटो से ही लड़ रही है, ऐसा रशियन नेतृत्व बार-बार स्पष्ट कर रहा है। लेकिन, अब यूक्रेन में अमरीका और नाटो से रशियन सेना का सीधे टकराव होने की संभावना बढ़ने की चेतावनी रशिया ने दी थी। साथ ही इस युद्ध के लिए रशिया ने पूरी तैयारी करने की खबरें भी लगातार प्रसिद्ध हो रही हैं। इस पृष्ठभूमि पर रशिया से संघर्ष करने की तैयारी हमने की है, ऐसे दावे नाटो कर रही है।

वास्तव में रशिया और नाटो के बीच युद्ध छिड़ता है तो इसके भयंकर प्रभाव यूरोपिय देशों को ही नहीं बल्किम पूरे विश्व को भुगतने पड़ेंगे। यह युद्ध परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता है, ऐसी चेतावनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दी जा रही हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.