चीन में ११ लाख उघूर वंशी इस्लामधर्मी नजरबंदी में ‘सीईआरडी’ की चौंकाने वाली रिपोर्ट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बर्लिन – लगभग ११ लाख उघूर वंशी इस्लाम धर्मियों को नजरबंदी में रखने वाले चीन का पर्दाफाश हुआ है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के ‘इलिमिनेशन ऑफ़ रेशिअल डिस्क्रिमिनेशन’ (सीईआरडी) ने इस बारे में चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रसिद्ध हुई है। ‘सीईआरडी’ के उपाध्यक्ष ‘गाय मैकड्युगल’ ने यह जानकारी देकर इस पर तीव्र चिंता व्यक्त की है। चीन के यह उघूर वंशी बंदिवास में हैं, ऐसा मैकड्युगल ने कहा है। इसके पहले ही संयुक्त राष्ट्रसंघ और अमरिका ने चीन में धार्मिक आजादी का गला घोटा जा रहा है, ऐसा आरोप लगाया था।

उघूर वंशी और अन्य वंश के इस्लाम धर्मियों की तरफ चीन की राजवट देशद्रोही के तौर पर देख रही है। उनकी गतिविधियों पर चीन की रक्षा यंत्रणाए नजर रखती हैं। साथ ही उनके मूलभूत नागरी अधिकार भी छीन लिए जा रहे हैं। इतनाही नहीं अन्य देशों में शिक्षा लेकर वापस लौटे उघूर इस्लाम धर्मी छात्रों की कठोर तरीके से जाँच की जा रही है। उनको जेल में भी रखा जा रहा है। ऐसा मैकड्युगल ने दावा किया है। इसमें से कुछ छात्र जेल में ही मर गए हैं। यह जानकारी मैकड्युगल ने दी है।

इसीके साथ ही लगभग ११ लाख उघूरवंशीय इस्लाम धर्मियों को कट्टरवाद विरोधी मुहीम के तहत विभिन्न शिविरों में रखा जाता है। यह शिविर मतलब जेल होने का दावा मैकड्युगल ने किया है। इस माध्यम से चीन अपने ही नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है, ऐसा आरोप ‘सीईआरडी’ ने अपनी रिपोर्ट में किया है। लेकिन चीन इन शिविरों को ऊपर से शिक्षा के शिविर होने का दावा कर रहा है। लेकिन चीन की यह चाल ‘सीईआरडी’ की रिपोर्ट की वजह से विश्व प्रसिद्ध हुई है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चीन की प्रतिमा अधिक बिगड़ सकती है।

पिछले कुछ महीनों से चीन के हुई वंशी इस्लाम धर्मियों ने अपने ऊपर किए जाने वाले अत्त्याचार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया है। उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर से प्रतिक्रिया मिल रही है। हुई वंशी इस्लाम धर्मियों को धर्मशिक्षा और अन्य मूलभूत चीजों से दूर रखने के लिए चीन की यंत्रणाओं ने कठोर नियमावली जारी की है और उसका पालन न करने वालों को कठोर सजा दी रही है। यह हमारी संस्कृति संहार का हिस्सा है, ऐसा कहकर हुई वंशी इस्लाम धर्मियों ने इसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मदद मांगी है।

हुई वंशी इस्लाम धर्मियों के प्रार्थनास्थल को गिराने का निर्णय चीन की यंत्रणाओं ने लिया था। लेकिन उसके खिलाफ तीव्र आन्दोलन भड़कने के बाद चीन की यंत्रणाओं ने इस निर्णय को स्थगित किया। उसी समय उघूर वंशी इस्लाम धर्मियों के बारे में यह जानकारी प्रसिद्ध हुई है। चीन में लगभग दो करोड़ इस्लाम धर्मी हैं और इसमें से उघूर वंशियों की संख्या अधिक है। हुई वंशीय इस्लाम धर्मी दूसरे नंबर हैं। इन समाजों पर चीन में किए जा रहे अत्त्याचारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी मिलने की वजह से, इस बारे में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देना चीन के लिए कठिन बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.