चीन-जापान के बीच सैन्य हॉटलाईन व्यवस्था शुरू

बीजिंग – विवादित द्वीप समूह के मुद्दे पर निर्माण हो रहे समुद्री एवं हवाई विवाद का हल निकालने के लिए चीन और जापान के बीच सैन्य हॉटलाईन व्यवस्था शुरू की गई है। इसकी वजह से ईस्ट चाइना सी के विवाद का हल निकालना मुमकिन होगा, यह विश्वास दोनों देशों ने व्यक्त किया। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी अगले हफ्ते चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले चीन ने यह संपर्क व्यवस्था शुरू की है।

सेंकाकू द्वीप समूह, ईस्ट चाइना सी एवं हवाई क्षेत्र के मुद्दे पर चीन और जापान के बीच बड़े विवाद हैं। सेंकाकू समेत जापान के समुद्री एवं हवाई क्षेत्र पर भी चीन ने अपना अधिकार जताया है। इसकी वजह से दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ा है। यह तनाव कम करने के लिए चीन और जापान के राजनीतिक अधिकारियों की विशेष बैठक भी हुई थी। इसी में चीन-जापान के बीच सैन्य हॉटलाईन व्यवस्था शुरू करने की बात तय हुई थी। इसके अनुसार शुक्रवार को यह व्यवस्था शुरू की गई।

अगले हफ्ते चीन के विदेश मंत्री किन गैन्ग और जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की विशेष बैठक होगी। इससे पहले चीन ने यह व्यवस्था शुरू करके जापान से ताल्लुकात सुधारने की कोशिश में होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.